फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

अनाज मंडी में 21 वर्षीय युवक का मिला शव, शरीर पर चोट के निशान, परिजनो ने जताई हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
d
विकास नगर निवासी का बुधवार को अनाजमंडी की सब्जी मंडी के अंदर मिला। शव पर चोट के निशान थे, जिसे देखकर परिजनों ने हत्या का शक जताया है। वहीं दोस्त के अनुसार उन्होंने मंगलवार को देशराज कॉलोनी में एक महिला से 600 रुपये में स्मैक का नशा खरीदा था। जिसको लेकर वह अनाज मंडी में गए थे। जहां पर मृतक युवक ने तीन टीके लगा लिए थे, लेकिन उसने एक टीका लगाया था। वह चलने की हालत में नहीं था। इसलिए दोस्त को वहीं पर छोड़कर चला गया था। सुबह देखा तो वह मृत मिला। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है, परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी राकीब पुत्र सलीम ने बताया कि छोटा भाई तैयब सेक्टर 29 स्थित एक फैक्ट्री में पैकिंग का काम करता है। वह मंगलवार को शाम सात बजे घर आया था। घर से पड़ोसी दोस्त सचिन बाइक पर तैयब को बैठाकर ले गया था। उनकी साढे़ नौ बजे तक भाई से बात हुई, लेकिन उसके बाद फोन स्वीच ऑफ हो गया। उन्होंने तलाश शुरू की, वह दोस्त सचिन के घर गए। सचिन ने बताया कि उसने तईयब को भारती स्कूल के पास छोड़ दिया था। वहीं सुबह अनाज मंडी की संब्जी मंडी के अंदर तैयब का शव पड़ा हुआ मिला। तैयब की गर्दन व कमर पर चोट के निशान थे, उन्हें आशंका है कि भाई की हत्या की गई है। डॉक्टर ने मृतक का विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दोस्त के अनुसार, तैयब की स्मैक के तीन टीके लगाने से हुई मौत
दोस्त सचिन ने बताया कि वह बच्चपन से तैयब का दोस्त है। उन्होंने एक साथ करीब दो से तीन माह पहले ही नशा करना शुरू किया था। वह दोनों कल देशराज कॉलोनी में गए थे। तैयब ने 1 हजार व उसने 100 रुपये मिलाए थे। जिनमें से उन्होंने छह सौ रुपये की देशराज कॉलोनी निवासी एक महिला से स्मैक खरीदी थी। उसके बाद उन्होंने टीके खरीदे। सब सामान लेकर वह अनाज मंडी में गए, जहां पर तैयब ने तीन टीके लगा लिए। जबकि उसने एक ही टीका लगाया। तैइयब नशे में धुत था, जिसको वह 11 बजे छोड़कर घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे से गढ़ी निवासी एक युवक की हुई थी मौत, बबैल गांव में मिला था शव
परिजनों ने बताया कि स्मैक का नशा व टीका लगाने से गढ़ी गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई थी। जिसका बबैल गांव में शव पड़ा हुआ मिला था। वहीं दोस्त सचिन का कहना है कि कुछ युवकों ने उन्हें नशा करना सिखाया है, उन्होंने देशराज कॉलोनी निवासी महिला के ठिकाने भी दिखाया था।

20 हजार रुपये, पर्स व दस्तावेज मिले चोरी, शव के पास पड़ी थी जलेबी व मोमोस
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि तैयब को मंगलवार को ही 20 हजार सैलरी मिली थी। उसने मंगलवार देर रात भाई को जलेबी लाने के लिए भी कहा था, लेकिन सुबह उसका शव मिला, जिसके बाद जलेबी पड़ी थी और साथ में मोमोस भी थे। वहीं उसकी जेब से 20 हजार रुपये, पर्स व आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत कई दस्तावेज चोरी है। वहीं मोबाइल में बेटरी नहीं थी। उन्हें शक है कि पैसो के लालच में उसकी हत्या की गई है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, मामले 174 की कार्रवाई की है, विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- हरविंद्र सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed