फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

कांग्रेस प्र देशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने जहरीली शराब के मृतकों के परिजनों को दी सांत्वना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
d
गांव धनसौली में बीते दिनों शराब पीने से हुई मौत के मामले में कांग्रेस पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा सहित कई नेता मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। सैलजा ने युवा नेता सुनील फौर धनसौली के निवास पर पत्रकारवार्ता में कहा कि इस दुखद घटना से वे बहुत आहत हैं। मगर आज देश व प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में सरेआम जहरीली शराब की तस्करी के चलते लोगों की मौतें हो रही हैं। भाजपा नेताओं को ऐसी दुखद घटनाओं को जन्म देने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी और पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद के रूप में 25-25 लाख रुपये देने की मांग की।
विज्ञापन

शैलजा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते बरोदा विधानसभा उपचुनाव में जनता ने भाजपा पार्टी को करारी हार पर मोहर लगा दी है। सरकार को अपनी नीतियों पर गहराई से विचार करना चाहिए व भाजपा सरकार देश प्रदेश के लिए खतरा बनता जा रहा है। मौके पर संजय अग्रवाल, सूर्यवीर कादियान, बलबीर रावल, युवा नेता अनिल फौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed