फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति से छीना सरकार का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
d
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति व मजदूर संगठनों को पुलिस ने भाजपा का पुतला नहीं फूंकने दिया। पुलिस ने पीएम नरेंद्र मोदी के पुतले को छीन लिया और अपने साथ ले गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने साफ कह दिया कि वो पुतला नही फूंकने देंगे और न ही दफ्तर से बाहर निकलने देंगे। किसान मजदूर नेताओं ने इसका विरोध किया। इसके खिलाफ किसान मजदूरों ने रोड पर आकर सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सीटू नेता सुनील दत्त ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए संविधान पर हमला बताया। काले कानूनों के खिलाफ रोष प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा के नेता कामरेड मामचंद सैनी, भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के राज्य प्रधान सुरेश दहिया, मजदूर संगठन सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त, एटक जिला अध्यक्ष पवन सैनी एडवोकेट, रणधीर सिंह पानू, प्रधान किसान मजदूर संयुक्त यूनियन बलबीर सिंह कवि आदि किसान मजदूर नेताओं ने किया। वहीं सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने पुलिस की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed