फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Culture is safe from Sanskrit: Raghavdev

संस्कृत से संस्कृति सुरक्षित : राघवदेव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Culture is safe from Sanskrit: Raghavdev
समालखा। प्रदेश के स्कूलों में कक्षा छठी से दसवीं तक संस्कृत की अनिवार्यता के संकल्प के साथ रविवार को पट्टीकल्याणा के सेवा साधना ग्राम विकास केंद्र में संस्कृत भारती का दो दिवसीय प्रांत सम्मेलन शुरू हुआ। इस दौरान संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए संस्कृत के अनिवार्यता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यातिथि महामंडलेश्वर स्वामी राघवदेव महाराज ने कहा कि संस्कृत है तो संस्कृति है। भारत की संस्कृति विश्व प्रसिद्ध है। इसे बनाए रखना हम सब का दायित्व है। उन्होंने कहा कि संस्कृत के प्रति आज समय और माहौल दोनों अनुकूल है। महामंडलेश्वर ने कहा िक समय अनुकूल हो तो सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं। रामलला मंदिर निर्माण इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।
विज्ञापन

प्रांत सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य वक्ता संस्कृत भारती के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख उल्लास चंद ने कहा कि कार्यकर्ता के हृदय में अग्नि, पैरों में गति, मुख में मधुरता और मस्तिष्क में शीतलता का होना जरूरी है। जब तक ऊर्जा नहीं होगी, कार्य की शुरुआत हो ही नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मधुर वाणी से शत्रु को भी अपना बनाया जा सकता है। मस्तिष्क शीतल होगा तो रास्ता सही अपनाया जाएगा। रास्ता सही अपनाया तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं हो पाएगा। उद्घाटन सत्र में विधानसभा में संस्कृत में शपथ लेने वाले रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप काे भी सम्मानित किया गया। तीनों विधायकों ने विधानसभा में संस्कृत के प्रत्येक कार्य की समर्पण भाव से आवाज उठाने की बात कही। सम्मेलन में संगठन विस्तार में कार्यकर्ताओं की भूमिका के साथ-साथ आगामी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता संस्कृत भारती के प्रांत अध्यक्ष डॉ. सोमेश्वर दत्त ने की। इस अवसर पर प्रो. यशवीर, नरेंद्र कुमार, संपर्क प्रमुख डॉ. जोगेंद्र, प्रमोद शास्त्री, भूपेंद्र, ईशम सिंह, डॉ. रामनिवास, हरिदेव शास्त्री, सतेंद्र कुमार व डॉ. सुरेश कुमार मु़ख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed