{"_id":"ac9bd6c541ac007ce1de5d8ead15f1e6","slug":"cultural-programme-at-panipat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्हे मुन्नों ने दूधिया रोशनी में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ बांधा समां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्हे मुन्नों ने दूधिया रोशनी में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ बांधा समां
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीपीएस पानीपत सिटी जूनियर में नन्हे मुन्नों ने दुधिया रोशनी में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समां बांध दिया। बच्चों की प्रस्तुति को देखकर अभिभावक भी गदगद हो गए।
अतिथियों ने भी बच्चों की प्रस्तुति की सराहनीय बताया। अंसल स्थित डीपीएस पानीपत सिटी जूनियर में वार्षिकोत्सव सकूरा का आयोजन किया गया।
मुख्यातिथि दिल्ली के एनस्थीजियोलिस्ट मरियम व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के विशेष सचिव कुमार महेश रहे। आमंत्रित अतिथि पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा व एसीजेएम अमित गर्ग रहे।
विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति शुरू की। बच्चों ने भारतीय व पाश्चात्य संस्कृति के साथ लोकल गीतों की भी शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
बच्चों की प्रस्तुति पर अभिभावक उत्सुक दिखाई दिए। इससे पहले अतिथियों के पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने स्वागत किया। प्रिंसिपल अर्चना जैन ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मुख्यातिथि मरियम ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं। ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि बच्चे की पहली गुरु उसकी मां होती है।
ऐसे में माताओं पर बच्चों की जिम्मेदारी टिकी हुई है। स्कूल के प्रो. वाइस चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि बच्चे परिवार की जान होते हैं और उनको बेहतर भविष्य देना परिवार की जिम्मेदारी होती है।
प्रिंसिपल अर्चना जैन ने कहा कि स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में बताया जाता है। उनको खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे लाने का प्रयास किया जाता है। इस मौके पर मैनेजिंग कमेटी के डायरेक्टर एनएस राणा, डॉ. शीतल राणा, सोनिया तोमर व रोजी हंस मौजूद रहे।