{"_id":"687c0c0bc0c1b2e9500a959f","slug":"crowd-of-gangsters-heightened-security-panipat-news-c-244-1-pnp1007-140574-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कांवड़ियों का हुजूम, बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कांवड़ियों का हुजूम, बढ़ाई गई सुरक्षा
विज्ञापन
हासी के सिसाया गांव के बलवान सिंह अपने पोते शुभम के साथ कांवड़ लेकर जाते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। कांवड़ियों का हरिद्वार से जल लेकर आना तेज हो गया है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं भी कांवड़ लेकर आ रही हैं। ऐसे में सनौली-हरिद्वार मार्ग के साथ सनौली रोड, जीटी रोड, गोहाना रोड और असंध रोड पर कांवड़ियों के बम-बम के जयघोष गूंज रहे हैं।
प्रशासन और पुलिस ने सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने का दावा किया है। पुलिस ने जीटी रोड के संजय चौक का कट कांवड़ियों के लिए खोल दिया है। ऐसे में कांवड़ियों को सनौली रोड से जीटी रोड के दूसरी तरफ जाने के लिए सीधा रास्ता मिल गया है।
जीटी रोड स्थित संजय चौक के कट को सामान्य दिनों में बंद रखा जाता है। पुलिस ने कांवड़ियों के लिए शनिवार सुबह कट खोल दिया। यहां से केवल कांवड़ियों को निकाला जा रहा है। दूसरे वाहन चालकों को मिड-टाउन होटल के यू-टर्न से डायवर्ट किया जा रहा है। कांवड़ियों का दिन व रात लगातार आना जारी है। अगले दो दिन राजस्थान व हिसार जिले की तरफ डाक कांवड़ आने शुरू हो जाएंगी। पुलिस ने सनौली रोड समेत शहर के कांवड़ियों वाली सड़कों पर भारी वाहनों को रोक दिया है। सनौली रोड पर पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक चांदनी बाग थाना पुलिस ने नाका लगा दिया है। प्रत्येक शिविर पर एक पुलिसकर्मी और उनके साथ एक होमगार्ड का जवान तैनात किया है।