फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Crop survey work completed, compensation will be issued soon

Panipat News: फसलों के सर्वे का काम पूरा, जल्द जारी होगा मुआवजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Crop survey work completed, compensation will be issued soon
पानीपत। मार्च में हुई बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई रबी की फसलों का सर्वे जिले में पूरा हो गया है। अब जिन किसानों ने अपनी-अपनी फसलों का बीमा करवाया था, उनको जल्द ही मुआवजा राशि वितरित की जाएगी। इसको लेकर कृषि विभाग ने बीमा कंपनी को किसानों की सूची सौंप दी है। कृषि विभाग ने पूरे जिले में 361 शिकायतों पर सर्वे किया है, जिनमें अधिकतर गेहूं की फसल खराब पाई गई। कृषि विभाग ने खराब फसलों को प्रतिशतता अनुसार आकलन किया है। वहीं कई जिलों में प्राकृतिक आपदा के 72 घंटे बाद आई शिकायतों के सर्वे के लिए किसानों को इंतजार करना होगा। कृषि विभाग के अनुसार पानीपत जिले में तय समयावधि के बाद कोई शिकायत नहीं आई है। कृषि विभाग के पास बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की कुल 361 शिकायतें आई थी। उनमें तकरीबन सभी गेहूं फसल से संबंधित थी।
विज्ञापन


बॉक्स
1515 एकड़ में खराब हुई थी गेहूं और सरसों की फसल
जिले के 1515 एकड़ में बिजी गई रबी की फसल बेमौसम बारिश से खराब हो गई थी। किसानों द्वारा दर्ज करवाई गई सूचना के अनुसार सबसे ज्यादा गेहूं और सरसों की फसल खराब हुई थी। सबसे ज्यादा प्रभावित मतलौडा व इसराना क्षेत्र था, जहां आपदा से फसलें खराब हुई थी। वहीं समालखा, बापौली, सनौली क्षेत्र में भी फसलों को बारिश से नुकसान हुआ था।
विज्ञापन


बॉक्स
2542 किसानों ने करवाया था रबी की फसल का बीमा
जिले के 2542 किसानों ने रबी की फसल का बीमा करवाया था, जिनमें से 361 किसानों ने फसल खराब की शिकायत दर्ज करवाई गई। अब यह किसान मुआवजा राशि मिलने के इंतजार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों का विभाग ने सर्वे कर लिया है। कृषि विभाग के पास कुल 361 शिकायतें आई थी, जिनका सर्वे कर लिया गया है। सर्वे में करीब 1515 एकड़ भूमि में फसलें खराब हुई हें।
- डॉ. वजीर सिंह, उपनिदेशक, कृषि विभाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed