फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Crop fell due to rain and strong winds, claim to be back in four days

Panipat News: बारिश व तेज हवा में गिरी फसल, चार दिन में फिर खड़ी होने का दावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Crop fell due to rain and strong winds, claim to be back in four days
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश के बाद वीरवार को मौसम साफ हो गया। बारिश के बाद गिरी गेहूं की फसल फिर से खड़ी हो जाएगी। कृषि विभाग ने फिलहाल फसल में किसी प्रकार का नुकसान न होने का दावा किया है।
विज्ञापन

बारिश गेहूं और सरसों की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। मौसम विशेषज्ञ ने अब तापमान लगातार बढ़ने की संभावना जताई है।
वीरवार को सुबह ही मौसम साफ हो गया। धूप खिलने से अधिकतम तापमान एक डिग्री तक बढ़ गया और हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रतिघंटा रही। वीरवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी महसूस की गई। बिंझौल निवासी राजेश ने बताया कि बुधवार को बारिश होने से अगेती फसल गिर गई थी। कई जगह फसल पर लग गई है। ऐसे में नुकसान होने का डर सता रहा है। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि गेहूं की अगेती फसल कई जगह गिर गई है। इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। फसल दो या चार दिन में फिर से खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

बारिश गेहूं और सरसों की फसल के लिए फायदमंद साबित होगी। इस समय तापमान बढ़ने से फसलों में सिंचाई की आवश्यकता हो गई थी। अब किसान दो या चार दिन फसलों में सिंचाई रोक सकते हैं। इससे फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि अब कई दिन मौसम साफ रह सकता है। इससे तापमान भी बढ़ सकता है। अगले चार दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed