फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth stabbed to death in Panipat: Blood-soaked body found in room, landlord inform police

पानीपत में युवक की चाकू से गोदकर हत्या: कमरे में खून से लथ-पथ मिला शव, मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना

Thu, 15 Jun 2023 02:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 15 Jun 2023 02:38 PM IST
सार

पानपीत गोपाल कॉलोनी में वीरवार सुबह एक युवक का शव कमरे में मिलने से सनसनी फैली गई। युवक का शव कमरे में खून से लथ-पथ हालत में लावारिस पड़ा मिला। शव के पड़े होने की सूचना मकान मालिक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी।

विज्ञापन
Youth stabbed to death in Panipat: Blood-soaked body found in room, landlord inform police
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत की गोपाल कॉलोनी में एक किराये के कमरे में युवक की अज्ञात युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवक का शव कमरे में खून से लथ-पथ हालत में लावारिस पड़ा मिला। शव के पड़े होने की सूचना मकान मालिक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कमरे से सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन


नांगल खेड़ी का रहने वाला परिवार
गोपाल कॉलोनी निवासी आकाश ने बताया कि वह जय सिंह के मकान में किराएदारो से किराया रिकवरी करने का का काम करता है। मकान के 14 नंबर कमरे में हितेश(24) पुत्र हरीश रहता था। जोकि पानीपत के गांव नांगलखेड़ी का रहने वाला था। जोकि एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वीरवार सुबह उसका शव कमरे में ही मिला।
विज्ञापन


गले और पेट मे मारे चाकू
पुलिस जांचव में सामने आया कि युवक के गले व पेट पर चाकूओं के निशान थे। आशंका है हितेश के कमरे के सामने किराए पर बागपत निवासी जितेंद्र उर्फ काला व जोनी ने अज्ञात कारणों के चलते हितेश की हत्या की और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed