{"_id":"591895104f1c1b7a048543a8","slug":"women-beat-money-ering","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को पीटने और नकदी-बालियां छीनने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को पीटने और नकदी-बालियां छीनने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sun, 14 May 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय कॉलोनी में पेंट खोलकर अंग दिखाने और महिला को पीटने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उससे हजारों रुपये नकद और सोने की बाली भी आरोपी ने छीन ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संजय कॉलोनी निवासी महिला बबीता ने आठ मरला पुलिस को शिकायत दी कि वह शनिवार शाम को किसी कार्य से जा रही थी। रास्ते में कुछ युवकों ने उसके साथ अभद्रता कर दी। आरोप लगाया कि विरोध करने पर एक महिला और तीन युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। कई बार सड़क पर भी पटक दिया। इससे उसे चोट आई। आरोप है कि आरोपियों ने उसके आठ हजार रुपये और सोने की बाली भी छीन ली। बीच-बचाव करने आए उसके पति नरेश की कमर पर हथोड़े से वार किया। साथ ही जाति सूचक शब्द कहे। आरोपियों में से एक युवक ने पेंट खोलकर उसे अपना अंग भी दिखाया। आठ मरला चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जगबीर, नवीन, प्रवीण और महिला सुनीता सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन