{"_id":"63fe3fec85de43435b066e83","slug":"woman-murdered-in-panipat-and-body-hide-in-bed-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पानीपत में सनसनीखेज मामला, महिला की हत्या कर शव बेड में छुपाया, पति पर शक, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: पानीपत में सनसनीखेज मामला, महिला की हत्या कर शव बेड में छुपाया, पति पर शक, ऐसे हुआ खुलासा
Tue, 28 Feb 2023 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
पानीपत में बेड में मिला महिला का शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पानीपत शहर के तहसील कैंप की वधावाराम कॉलोनी के पत्थरवाला कुआं के नजदीक एक मकान के बेड में एक महिला का शव बरामद किया है। किराएदार करीब तीन महीने से कमरा बंद कर अपने गांव चला गया था। मकान मालिक ने दूसरे व्यक्ति को किराए पर देने के लिए कमरा खोला तो बेड से बदबू निकलने पर महिला की हत्या का राज खुला।
विज्ञापन
थाना तहसील कैंप पुलिस ने एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने पति पर हत्या का शक जताया है। प्राथमिक दृष्टता में सामने आया कि महिला और उसके पति की अनबन थी। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सिवान जिला के गांव भागर निवासी संजय का पत्थरवाला कुआं के पास मकान है। उसने मकान को अखिलेश को किराए पर दिया था। अखिलेश मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। वह यहां मकान के लेंटर का सरिया बांधने का काम करता है।
विज्ञापन
वह करीब तीन साल पहले से अपनी पत्नी राधा और दो बच्चों के साथ किराए पर रह रहा था। संजय ने बताया कि करीब तीन महीने से मकान का दरवाजा बंद था और बाहर से ताला लगा हुआ था। पिछले कई दिनों से मकान में पानी नहीं आ रहा था। उसने 15 दिन पहले कमरे का ताला तोड़कर ट्यूबलवेल चलाया और फिर वापस बंद कर दिया।
दूसरे किराएदार को बैठाने लगे तो मिला शव
संजय ने बताया कि अखिलेश अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर अपने गांव चला गया था। उसने उसकी बहन को 27 जनवरी को फोन कर तीन दिन में वापस आने की बात कही। इसके कुछ देर बाद उसने फिर फोन किया और दो-तीन महीने में वापस आने की बात कही। वह इसके बाद भी वापस नहीं आया तो उन्होंने मकान किसी दूसरे किराएदार को देने के लिए साफ करना शुरू किया।
संजय मंगलवार शाम को करीब आठ बजे अपने पिता हृदयानंद के साथ मकान पर गया। उसके पिता ने फ्रीज साफ किया और फिर बेड से कपड़े हटाने लगा तो बदबू आने लगी। उन्होंने कपड़े हटाए तो अंदर गला सड़ा शव मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
वधावाराम कॉलोनी के एक मकान से महिला का शव मिला है। शव 26 वर्षीय राधा का लग रहा है। उसका पति अखिलेश घर से फरार है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अखिलेश ने अनबन के चलते अपनी पत्नी राधा की हत्या कर शव को छुपा दिया और फरार हो गया। पुलिस उसकी धरपकड़ कर रही है। -धर्मवीर खर्ब, डीएसपी पानीपत।