{"_id":"57d303944f1c1bbc613177ee","slug":"wife-servent-police-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और साथी नौकरों से पूछताछ में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी और साथी नौकरों से पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाटल रोड स्थित डेयरी में नौकर की हत्या के मामले में पुलिस को मृतक की पत्नी और दूसरे नौकरों पर शक है। पुलिस वारदात को सुलझाने के लिए इन सभी से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस को अब तक मामले में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस नौकर की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं, नौकर के परिजन पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं।
जाटल रोड स्थित मोजीराम डेयरी के नौकर इकरार की हत्या के मामले पुलिस ने शुक्रवार को इकरार की पत्नी जोशिला और डेयरी के नौकरों से गहनता से पूछताछ की। मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस इकरार की हत्या की बात नहीं मान रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। आरोप है कि पुलिस मामले को हादसा करार देने की कोशिश कर रही है। विदित है कि वीरवार सुबह करनाल के बड़ौता करनाल गांव के इकरार का शव जाटल रोड स्थित मोजीराम डेयरी में मिला था। इकरार का चेहरा बुरी तरह से कुचला गया था। सिर पर भी वजनदार हथियार से हमला किया था। पुलिस ने इकरार की मौत का कारण जंगली जानवरों के हमले को बताया था। इकरार के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा कराया गया था।
नौकर इकरार की मौत के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने उसकी पत्नी और दूसरे नौकरों से पूछताछ की है। इकरार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कुष्ण कुमार, प्रभारी असंध नाका चौकी पुलिस।