फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wife does not like husband coming late from job in Panipat, ate poisonous substance, case of village Siwah

Panipat: पति का नौकरी से लेट आना पत्नी को नहीं पसंद, खाया जहरीला पदार्थ, गांव सिवाह का मामला

Tue, 23 May 2023 02:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 23 May 2023 02:15 PM IST
सार

पानीपत के गांव सिवाह निवासी मोहित ने बताया कि वह पालीवाल फैक्टरी में पैकिंग ठेकेदार है, उसकी दो साल पहले सीता से शादी हुई थी। वह काम के चलते रोजाना रात को देरी से घर पहुंच जाता है, असल में तो घर आने का कोई समय ही नहीं है, कभी 10 तो भी 12 बजे वह घर आता है, जिससे पत्नी को खाना बनाने में परेशानी होती है।

विज्ञापन
Wife does not like husband coming late from job in Panipat, ate poisonous substance, case of village Siwah
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के गांव सिवाह में एक विवाहिता ने मंगलवार सुबह घरेलू झगड़े के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पति उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टर की टीम ने उसका इलाज शुरू कराया। विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है, डॉक्टर उसे पीजीआई रेफर करने का मन बना रहे है। पति के अनुसार पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का कारण उसका नौकरी से लेट घर आना है।

विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन पत्नी
गांव सिवाह निवासी मोहित ने बताया कि वह पालीवाल फैक्टरी में पैकिंग ठेकेदार है, उसकी दो साल पहले सीता से शादी हुई थी। वह काम के चलते रोजाना रात को देरी से घर पहुंच जाता है, असल में तो घर आने का कोई समय ही नहीं है, कभी 10 तो भी 12 बजे वह घर आता है, जिससे पत्नी को खाना बनाने में परेशानी होती है, उसकी नींद खराब होती है। जिसके चलते रोजाना घर में उसके देरी से आने की वजह से झगड़े होने लगे।
विज्ञापन


सुबह-सुबह घरेलू झगड़े के बाद खाया जहरीला पदार्थ
सोमवार को भी वह रात करीब साढ़े 11 बजे घर आया था। वह मंगलवार सुबह आठ बजे उठकर ड्यूटी जाने लगा तो पत्नी सोई हुई थी। उसे ड्यूटी पर जाते देख पत्नी ने कहा कि वह खाना बना देती है, रुक जाओ। इसी बात पर उसने डांट दिया, उसने कहा था कि तुम अब तक तो उठी नहीं, अब उठकर तुम खाना बनाओगी, बस इसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। जिसके चलते वह गेहूं में रखने वाली जहरीली दवाई उठाकर लाई और निगल गई। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। वह पत्नी को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed