फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   wedding, 17, days, accident, die

युवक की 17 दिन बाद थी शादी, हादसे में गई जान

Fri, 17 Feb 2017 12:01 AM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
wedding, 17, days, accident, die
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 बरसत रोड पर कृपाल आश्रम के पास बुधवार देर रात ऑटो और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची थाना शहर पुलिस ने वीरवार सबुह शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।  बेगुसराय, बिहार निवासी लखविंद्र उर्फ मन्नू परिवार के साथ लंबे समय से गांव महमूदपुर में रहता था। वह अपने पिता रामदिया के साथ शिमला मोलाना मोड़ के पास स्थित फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब सवा आठ बजे लखविंद्र फैक्ट्री से काम खत्म करने के बाद निकला था। उसके साथ गांव महमूदपुर निवासी राजेंद्र और गांव गढ़ सरनाई निवासी मोनू भी थे। वे लोग मोनू को उसके गांव गढ़ सरनाई छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसत रोड पर कृपाल आश्रम के पास एक वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ऑटो के साथ बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने लखविंद्र को मृत घोषित कर दिया।

राजेंद्र को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना शहर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। वीरवार सुबह सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। 

परिजन जुटे थे शादी की तैयारियों में
बताया जा रहा है कि लखविंद्र की पांच मार्च को शादी थी। परिजन शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। देर रात हुए हादसे में लखविंद्र की मौत के बाद से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने बताया कि लखविंद्र उर्फ मन्नू शांत स्वभाव का था। वह तीन बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। परिवार की जिम्मेदारी वह संभाल रहा था। 


बरसत रोड पर कृपाल आश्रम के पास बुधवार देर रात ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई थी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। किसी वाहन को ओवरटेक करते समय हादसा हुआ था। इसमें लखविंद्र की मौत हो गई। राजेंद्र को रेफर किया है। मोनू को हल्की चोटें आई हैं। परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुरेश सैनी, प्रभारी, थाना शहर पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed