फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Violence in Nuh: youth of Panipat shot

नूंह में बवाल: पानीपत के युवक को गोली लगने की सूचना, विहिप के जिला मंत्री पुनीत बत्रा ने दी जानकारी

Tue, 01 Aug 2023 12:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 01 Aug 2023 12:15 AM IST
सार

पुनीत बत्रा ने बताया कि पानीपत से यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह छह बजे जत्था रवाना हुआ था, जिसमें एक बस और तीन गाड़ियों में सवार होकर लोग गए थे।

विज्ञापन
Violence in Nuh: youth of Panipat shot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह में सोमवार को हिंदू संगठनों की ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुए बवाल में पानीपत के एक युवक को गोली लगने की सूचना है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि समाचार दिए जाने तक युवक की पहचान पता नहीं चल पाई थी। बवाल के दौरान तीन दर्जन से अधिक वाहनों को आग लगा दी गई।

विज्ञापन


नूंह में सोमवार को हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान बवाल हो गया। दो गुटों में भारी टकराव हुआ। इसमें तीन दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को आग लगा दी गई। पुलिस पर थराव किया गया। भीड़ की तरफ से गोली चलाई गई। हिंसा में पानीपत से गए 100 लोगों का जत्था भी फंस गया। 
विज्ञापन


जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के पानीपत मंत्री पुनीत बत्रा ने कहा कि वहां फंसे पानीपत के लोगों में 20 महिलाओं, आठ बच्चों समेत 100 लोग शामिल हैं। भीड़ में चलाई गई गोली पानीपत के एक युवक को लगी है, जिसकी हालत नाजुक है। मंदिर में फंसे पानीपत के सभी 100 लोगों को पुलिस ने अपनी बसों में रेस्क्यु किया और पुलिस लाइन ले गए। अब केंद्र से सेना के वहां पहुंचने के बाद ही इन लोगों को वहां से बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह छह बजे निकला था जत्था
पुनीत बत्रा ने बताया कि पानीपत से यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह छह बजे जत्था रवाना हुआ था, जिसमें एक बस और तीन गाड़ियों में सवार होकर लोग गए थे। पुनीत ने बताया कि जत्थे में वह भी गए थे, लेकिन किसी कारणवश वे वापस लौट आए थे। कुछ ही देर बाद वहां हिंसा की सूचना मिली।


प्रदेश भर से गए थे 20 हजार लोग
उन्होंने दावा किया कि पानीपत से गए जत्थे से उनकी बात हुई है। पुनीत ने किसी तरह की हिंसा न भड़के, इसलिए कई जानकारियां फिलहाल शेयर नहीं की है। लेकिन गोली लगने से घायल युवक की हालत नाजुक बताई गई है। उन्होंने बताया कि वहां प्रदेशभर से करीब 20 हजार लोग यात्रा में शामिल होने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed