फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two private buses collided in Panipat of Haryana 25 injured

पानीपत: सवारियों को अपनी बस में बैठाने के लिए दौड़ लगाने में दो निजी बसें टकराईं, कार भी चपेट में आई, 25 घायल

Tue, 15 Feb 2022 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मतलौडा, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, मतलौडा, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Feb 2022 08:34 PM IST
सार

सवारियों को अपनी बस में पहले बैठाने के लिए दोनों बसों के चालक रेस लगा रहे थे। गांव भालसी के पास हादसा हुआ गुस्साए लोगों ने बसों के शीशे तोड़ दिए और दोनों चालक बस छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Two private buses collided in Panipat of Haryana 25 injured
हादसे में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा क्षेत्र में गांव भालसी स्थित स्वर्ण जयंती पार्क के पास रेस लगाने के दौरान दो निजी बसें टकरा गईं। भिड़ंत के दौरान दोनों बसों ने वहां से गुजर रही एक कार को भी चपेट में ले लिया। इस हादसे में ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन के बेटे समेत 25 लोग घायल हो गए। सवारियों को अपनी बस में पहले बैठाने की जिद में दोनों बसों के चालक रेस लगा रहे थे और आपस में ही टकरा गए।

विज्ञापन


दोनों बसों के चालक मौके से फरार हो गए जबकि गुस्साएं लोगों ने बसों के शीशे तोड़ दिए। घायलों को शहर के निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया। मतलौडा थाना पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में ले लिया है। बस चालकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों निजी बस पानीपत से जींद के सफीदो जा रही थीं। असंध नाका के पास से ही दोनों बसों में पहले सवारियां बैठाने की होड़ लग गई। दोनों बस चालक तेज गति से बस चलाते हुए आगे बढ़ रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे गांव भालसी के पास दोनों बस चालक एक दूसरे को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच दो बसों की भिड़ंत हो गई। सामने से आ रही एक कार भी बसों से टकरा गई। कार में सवार ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन देशराज नागपाल का बेटा लक्की नागपाल था, जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। बसों में सवार 25 लोगों को भी चोटें आईं हैं। लोगों ने लक्की को कार से निकालकर निजी वाहन से निजी अस्पताल में भिजवाया। लक्की के सिर में काफी चोटें आई है। 

गुस्साए लोगों ने तोड़े बसों के शीशे
दोनों बसों में करीब 70 से ज्यादा लोग बैठे थे। बस में मौजूद सवारियों ने बताया कि बस चालकों को उन्होंने कई बार समझाया कि धीरे चलाओ लेकिन वे नहीं माने। बस चालकों ने सवारियों की जान की परवाह किए बगैर तेज गति से चलाते रहे और उनके साथ भी अभद्रता की। बस की स्पीड भी कम नहीं की। दोनों बस चालक ज्यादा सवारी बैठाने के चक्कर में एक दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके कारण ये हादसा हुआ। घटना के बाद वहां मौजूद गुस्साए लोगों ने बस की शीशे भी तोड़ दिए।

मामले में घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान दर्ज होने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।  -प्रदीप कुमार, प्रभारी मतलौडा पुलिस थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed