फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   try to thief at atm

लघु सचिवालय के एटीएम में चोरी का प्रयास, सायरन बजते ही भागे चोर

Wed, 03 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Wed, 03 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
try to thief at atm

क्षेत्र में चोरों के हौसलें बुलंद हैं। सोमवार रात चोरों ने लघु सचिवालय स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास किया। अचानक बजे सायरन से चोर वहां से भाग खड़े हुए।

विज्ञापन


 इससे पहले चोरों ने एटीएम के शटर पर लगे ताले तोड़कर सीसीटीवी कैमरों की तारें काट दी। पुलिस और बैंक की कार्रवाई के चलते मंगलवार को एटीएम बंद रहा।

बेखौफ चोरों ने सोमवार रात को लघुसचिवालय स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम के शटर के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। चोरों ने एटीएम में घुसते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे की तार काटी।
विज्ञापन


बाद में एटीएम को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया। एटीएम को छूते ही एटीएम में लगा सायरन बज उठा। चोर पकड़े जाने के डर से मौके से भाग गए।

मंगलवार सुबह एटीएम में कैश डालने के लिए आई निजी कंपनी की वैन के कर्मचारियों ने घटना की सूचना बैंक के अधिकारियों को दी।

बैंक अधिकारियों की सूचना पर सेक्टर 6-7 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट उठाए। बैंक अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के लिए चुना पुलिस का घर
बेखौफ चोरों ने चोरी के लिए लघुसचिवालय स्थित एटीएम को चूना। लघुसचिवालय में एसपी, तीन डीएसपी समेत पुलिस की कई शाखाओं के दफ्तर हैं। लघुसचिवालय के दोनों गेटों पर पुलिस तैनात रहती है। बावजूद इसके चोरों ने पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर चोरी के लिए उन्हीं के घर को चुना।

सीसीटीवी कैमरों से मामले की जांच
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लघुसचिवालय की दूसरी मंजिल पर दोनों और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस ने दोनों ओर के कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

स्काईलार्क का भी एक एटीएम बंद, मोबाइल एटीएम तैनात
वहीं स्काईलार्क स्थित दो बैंकों में से एक का एटीएम खराब हो गया। जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों की मांग पर नगर निगम की मोबाइल एटीएम वैन को तैनात किया गया। जिसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।


चोरों ने सोमवार रात को एसबीआई बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास किया है। चोर चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जसबीर सिंह, प्रभारी, सेक्टर 6-7 पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed