फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Transporter commits suicide by hanging himself in Panipat, only son was hurt due to TB disease

Panipat: ट्रांसपोर्टर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, इकलौते बेटे को टीबी की बीमारी होने से आहत था मृतक

Fri, 23 Jun 2023 01:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 23 Jun 2023 01:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश बागपत निवासी रामबीर(46) पिछले 12 साल से पानीपत में हरी सिंह चौक पर रहता था। उसकी नूरवाला में जाट रोड लाइन के नाम से ट्रांसपोर्ट है। उसके दो बच्चे हैं जिनमें बड़े बेटे को तीन माह पहले टीबी की बीमारी हो गयी थी। जिससे वह काफी आहत हो गया था।

विज्ञापन
Transporter commits suicide by hanging himself in Panipat, only son was hurt due to TB disease
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के हरि सिंह चौक निवासी एक ट्रांसपोर्टर ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी सुबह 5 बजे चाय लेकर कमरे में गई तो ट्रांसपोर्टर फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी, सूचना मिलते ही तहसील कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव ग्रह में पहुंचाया।

विज्ञापन


सुबह 5 बजे पत्नी चाय लेकर गई तो फंदे पर लटका मिला ट्रांसपोर्टर
मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागपत निवासी रामबीर(46) पिछले 12 साल से पानीपत में हरी सिंह चौक पर रहता था। उसकी नूरवाला में जाट रोड लाइन के नाम से ट्रांसपोर्ट है। उसके दो बच्चे हैं जिनमें बड़े बेटे को तीन माह पहले टीबी की बीमारी हो गयी थी। जिससे वह काफी आहत हो गया था। वह वीरवार रात करीब नौ बजे घर लौटे थे, परिवार के साथ खाना खाकर छत पर बने कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन


पत्नी सरिता अपने दोनों बच्चों के साथ नीचे सोई हुई थी। शुक्रवार सुबह 5 बजे पत्नी सरिता चाय लेकर पति के कमरे में गई तो बाहर से कुंडी लगी थी। उसने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। सरिता ने खिड़की से देखा तो पति फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रामबीर तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed