फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Threatening letter found on car of state president of Anti-corruption Human Rights

Panipat: मूसेवाला तो गया, अब तू भी जाएगा... एंटी करप्शन ह्यूमन राइट्स के प्रदेशाध्यक्ष की कार पर चस्पा मिला पत्र

Tue, 28 Jun 2022 01:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 01:33 AM IST
सार

पीड़ित ने उपरोक्त मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी है। इससे पहले व्हाट्सएप पर भी धमकी भरे मैसेज और कॉल आ चुके हैं।

विज्ञापन
Threatening letter found on car of state president of Anti-corruption Human Rights
धमकी भरा पत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी फास्ट ट्रैक एंटी करप्शन ह्यूमन राइट्स के प्रदेश अध्यक्ष को अज्ञात बदमाश ने जान से मारने की धमकी दी है। बदमाशों ने उनकी कार पर पोस्टर चस्पा कर लिखा कि समाजसेवा छोड़ दे, नहीं तो मूसेवाला तो गया, अब तू भी जाएगा। तुझे और तेरे भतीजे को जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने उपरोक्त मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एनएचबीसी कॉलोनी निवासी ऋषि पारिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जनसेवा का काम करता है। इसके साथ एक जिम संचालक भी है। 22 जून से उसके पास धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज और कॉल आ रहे हैं। इसी क्रम में उसकी कार में रविवार को एक धमकी भरा खत मिला, जिस पर लिखा था कि या तो ये समाज सेवा छोड़, नहीं तो उसे और उसके भतीजे को जान से मार देंगे। पारिक का कहना है कि उसे एक पर्चा कुछ दिन पहले भी मिला था, मगर उसने सोचा कि शायद कोई मजाक कर रहा है, इसलिए उसने अनदेखा कर दिया था।
विज्ञापन


कार पर चस्पे पर्चे में यूं लिखी धमकी
मशहूर होने का ज्यादा शौक है न तुझे, कर देते हैं मशहूर, मूसेवाला तो गया, अब तू भी जाएगा। और क्या कह रहा था तू डरता नहीं, अपना नहीं अपनी फैमिली का तो सोच ले। अपने भतीजे का तो सोच ले। बहुत बाहर घूमता है न, साइकिल-स्कूटी पर, घर आने की बजाए कभी उसकी न्यूज आ जाए। ये समाज सेवा छोड़कर अपने काम में ध्यान दे ले। ये न हो कि जहां पर पर्चा चस्पा रहा हूं, वहां पर गोली मिले और पीछे तेरी डेड-बॉडी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहतना से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed