{"_id":"ac07f11b2080128b5904044312209d1e","slug":"thief-at-garment-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसार बाजार में गारमेंट के शोरूम में चोरी, ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंसार बाजार में गारमेंट के शोरूम में चोरी,
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसार बाजार लाल बत्ती चौक स्थित गारमेंट के एक शोरूम से शनिवार रात चोर हजारों रुपये के कपड़े, नकदी, चांदी के सिक्के एवं चांदी की मूर्ति सहित काफी सामान ले गए।
चोरी के दौरान चोर अपने पुराने कपड़े वहीं उतारकर नए कपड़े पहन गए। चोरी की सारा घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
शोरूम संचालक रोहित बतरा निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि उनका लाल बत्ती चौक पर वीअर एन वॉक के नाम से गारमेंट का शोरूम है।
वह शनिवार रात नौ बजे शोरुम बंद कर घर गया था। उसको रविवार सुबह शोरूम में चोरी होने की सूचना मिली। उन्होंने शोरूम में जाकर देखा तो कपड़े बिखरे हुए थे।
चोर गल्ले से दस हजार रुपये, मंदिर से गणेश भगवान की चांदी की मूर्ति और चांदी के सिक्के समेत हजारों रुपये के नए कपड़े चोरी कर ले गए।
पुलिस को चोरों के पुराने कपड़े शोरूम में ही पड़े मिले। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को लेकर बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी।
पहले घुसा एक चोर, उसके बाद बाकी दो नकाबपोश घुसे
शोरूम संचालक ने बताया कि चोरों ने छत के रास्ते से ग्रिल को उखाड़कर शोरूम के अंदर के दरवाजे को खोला। एक नकाबपोश चोर अल सुबह तीन बजे शोरूम में दाखिल हुआ।
उसने पहले शोरूम में घूमकर पूरे शोरूम को देखा। फिर वह ऊपर गया। पीछे से उसके दो साथी भी शोरूम में पहुंच गए। एक चोर ने कुर्सी पर बैठक सीसीटीवी कैमरों को देखा और एक कैमरे को मुंह मोड़ दिया। चोर करीब चार बजे तक शोरुम में रहे। उनकी सारी गतिविधियां सीसीटवी कैमरे में रिकार्ड हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने गत वर्ष लगाए थे अलार्म, सब धरे रह गए
पुलिस ने बाजार एसोसिएशनों की मांग पर गत वर्ष चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए दुकानों पर अलार्म लगाए थे। उसके बाद न तो पुलिस अलार्म की तरफ ध्यान दिया और न ही दुकानदारों ने कुछ किया।
पुलिस भी उसके बाद गश्त के दावे करती रही, लेकिन शनिवार रात को एक ही झटके में चोरों ने पुलिस के सब दावों की पोल खोल दी और चोर गारमेंट के शोरुम से काफी सामान चोरी कर ले गए।
पुलिस को इंसार बाजार लालबत्ती मार्केट में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर मौका मुआयना कर लिया और दुकानदार के बयान दर्ज कर लिए। शोरूम से नगदी, कपड़े व मूर्ति चोरी होने की बात कही गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर।