{"_id":"eb9556658958e5450607b6800890d7d5","slug":"they-demanded-money-making-don-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉन बनने की चाहत में मांगी रंगदारी, दो धरे गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉन बनने की चाहत में मांगी रंगदारी, दो धरे गए
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉन बनने की चाहत में खुखराना गांव के छह युवकों ने शनिवार को क्षेत्र के पांच ट्रांसपोर्टर्स से 50-50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी।
नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को 24 घंटे के अंदर ही दबोच लिया। गैंग का सरगना सहित चार बदमाश अभी फरार हैं।
पुलिस ने शेष बदमाशों को भी शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा किया है। गैंग का सरगना सरपंच का छोटा भाई है।
डीएसपी क्राइम जोगिंद्र राठी ने असंध नहर नाका चौकी में रंगदारी मांगने के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि खुखराना गांव निवासी छह युवकों ने शनिवार को पांच ट्रांसपोर्टर्स को जान से मारने की धमकी देते हुए 50-50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी।
इस संबंध में आठ मरला निवासी सुनंद शर्मा ने पुलिस में शिकायत देकर बताया था कि उसका खुखराना गांव में विजय ट्रांसपोर्ट के नाम से कार्यालय है।
शनिवार शाम को गांव के सरपंच तेजबीर का छोटा भाई बिल्लू पहलवान, सुनील, अनिल सहित छह युवकों के साथ उसके कार्यालय आया।
यहां बिल्लू के सुनंद के सिर पर पिस्तौल तानकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। इसके लिए एक दिन का समय भी मांगा। आरोपियों ने वहां स्थित अरिहंत, शर्माजी, एचपीआर और बालाजी ट्रांसपोर्ट के मालिकों को भी जान से मारने की धमकी देते हुए इतनी राशि देने की धमकी दी।
पुलिस ने सुनंद शर्मा की शिकायत पर शनिवार देर रात बिल्लू, सुनील और अनिल सहित छह युवकों पर मामला दर्ज कर लिया। सीआईए वन, पुलिस स्पेशल स्टाफ एवं मॉडल टाउन थाना पुलिस ने खुखराना निवासी अनिल और सुनील को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। फिलहाल पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की धरपकड़ करने में जुटी हुई है।
गत दिनों बनी थी गैंग
गांव खुखराना के छह-सात युवकों ने डॉन बनने की चाहत में गत दिनों ही यह गैंग बनाई थी। गैंग का मुख्य सरगना गांव के सरपंच का छोटा भाई बिल्लू पहलवान है।
बिल्लू के इशारे पर ही बाकी युवक काम कर रहे थे। एक अन्य सदस्य अनिल बीसीए पास है। नौकरी नहीं लगने पर उसने गांव में ही ढाबा खोल लिया। बिल्लू के के संपर्क में आने के बाद अनिल भी रंगदारी के अपराध में शामिल हो गया।
ट्रांसपोर्टर्स को डरा-धमकाकर रंगदारी मांगने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शनिवार शाम को आठ मरला निवासी सुनंद शर्मा और पांच अन्य ट्रांसपोर्टरों से 50-50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर ट्रांसपोर्टरों को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जोगिंद्र राठी, डीएसपी क्राइम पानीपत