फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Theft in house of a teacher in Samalkha of Haryana

Panipat: मां को लेने समालखा से उत्तराखंड गया था शिक्षक बेटा, घर से गहने और नकदी चोरी

Thu, 02 Mar 2023 12:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 02 Mar 2023 12:51 AM IST
सार

शिक्षक अपने परिवार के साथ मां को लेने के लिए समालखा से उत्तराखंड के रुड़की गया हुआ था। इसी दौरान घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। लौटा तो देखा घर का सारा सामान भी बिखरा हुआ था। 

विज्ञापन
Theft in house of a teacher in Samalkha of Haryana
घर पर बिखरा पड़ा सामान, तोड़े गए अलमारियों के ताले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा में हथवाला रोड पर एक शिक्षक के मकान से लाखों के गहने और नकदी चोरी हो गए। मकान मालिक अपनी मां को लेने के लिए उत्तराखंड गया था। वह घर लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर से लाखों के सोने चांदी के जेवर समेत 15 हजार रुपये नकदी, राशन व अन्य सामान चोरी हो गए थे। 

विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत समालखा पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। समालखा निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि वह एक शिक्षक है। उनका मकान समालखा के हथवाला रोड स्थित सीताराम कॉलोनी में है। वह मंगलवार को शाम 4:30 बजे परिवार के साथ अपनी मां को मामा के घर से लेने के लिए उत्तराखंड के रुड़की गया था। एक मार्च को सुबह तीन बजे घर लौटा तो मकान का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन



खाली पड़े गहनों के बॉक्स।
अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा था। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने सामान चेक किया तो घर के अंदर से वर्षों की मेहनत से जोड़े गए गहने व नकदी गायब मिले। जिसमें तीन तोले सोने की सात अंगूठी, एक तोले सोने की चेन, 11 ग्राम सोने का गले का सेट, 5.2 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, 4.4 ग्राम सोने के एक जोड़ी झुमके, 2.5 ग्राम सोने का लॉकेट, तीन जोड़ी पाजेब, 11 चांदी के सिक्के, 15 हजार रुपये नकदी, पांच हजार कीमत का राशन के अलावा अन्य सामान चोरी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया, जिसके बाद मौके पर समालखा थाना पुलिस पहुंची। इसके बाद दिन में एफएसएल टीम ने भी मौके पर जायजा लिया। उन्होंने समालखा थाना की पुलिस को लिखित शिकायत दी है। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिखरा पड़ा था सामान, दो चद्दरों को भी बांधा, छत से कुदकर भागने के प्लान का अंदेशा
गौरव शर्मा ने बताया कि जब वह घर पर आए तो दरवाजा खुला था, सब सामान बिखरा पड़ा था। वहीं पर दो चद्दरों की गांठ भी बंधी मिली। अंदेशा है कि चोरों ने वारदात के दौरान मकान मालिक के आने के डर से घर की छत से भागने के लिए ये दो चाद्दर बांधी हुई थी। लाखों के गहने और नकदी के अलावा अलावा ट्रॉली बैग, दो लैपटॉप बैग भी गायब मिले, जिसमें एक में कानों की बाली, ईयरबड्स, मैट्रो कार्ड आदि सामान था। एक में से डॉक्यूमेंट निकालकर फेंके हुए मिले। 


परिवार की वर्षों की मेहनत की कमाई ले गए चोर
गौरव की मां संगीता शर्मा ने कहा कि बेटे-बहू व परिवार ने वर्षों से मेहनत कर सब सामान जोड़ा था, जिसपर चोरों ने पानी फेर दिया। चोरों ने वर्षों की मेहनत की कमाई को चुरा लिया। उन्होंने मामले में पुलिस से जल्द कार्रवाई कर चोरों को पकड़ने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed