फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   theft, crime, police, panipat, haryana

चोरों ने प्रोफेसर के घर घुसकर की लाखों की चोरी

Sun, 16 Oct 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sun, 16 Oct 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
theft, crime, police, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत आठ मरला क्षेत्र में चोरों ने प्रोफेसर के घर में घुसकर नगदी समेत लाखों रुपये के सोने के जेवरात व चांदी का सामान चोरी कर लिया। प्रोफेसर अपनी पत्नी के साथ गुड़गांव में बेटे के घर गया था। घर लौटकर प्रोफेसर ने इसकी सूचना आठ मरला चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन


प्रोफेसर हरिदर्शन लाल के बेटे अनिल श्रीवास्तव ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसके पति व माता दशहरा के दिन उसके गुड़गांव स्थित घर आए थे। चोर पीछे से मकान में घुस गए। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर अलमारी से तीन हजार रुपये नगद, एक सोने व चांदी की अंगूठी, छह चांदी के गिलास, एक चांदी का कटोरा व कमरे से एक एलईडी चोरी कर ली। उन्होंने रविवार को घर पहुंचकर इसकी शिकायत आठ मरला चौकी पुलिस में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का जायजा लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामरतन सिंह, इंचार्ज, आठ मरला पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed