फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Theaf broke locks of shopes, hit PCR and ran

दुकानों के ताले तोड़ लाखों की चोरी, पुलिस गाड़ी को टक्कर मार भागे

Thu, 11 Feb 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/समालखा
अमर उजाला ब्यूरो/समालखा Updated Thu, 11 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Theaf broke locks of shopes, hit PCR and ran

विज्ञापन
चोरों ने मंगलवार देर रात को शहर में जमकर उत्पात मचाया और कई दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरों के हौसले का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस चौकी के सामने भी उन्होंने एक दुकान से सामान चोरी कर लिया और पुलिस गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हो गए। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे फरार हो गए।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चोरों ने भापरा रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने फैब फैशन प्वाइंट का शटर उखाड़ लिया और वहां से करीब 90 हजार रुपये के रेडीमेड कपड़े, 40 हजार रुपये के ब्रांडेड जूते सहित जैकेट व बेल्ट चोरी कर ले गए। वे कुछ दूरी पर ही स्थित दूहन गारमेंट्स का शटर उखाड़कर 160 सूट, 20 साड़ियां,  दो तौलिए चोरी कर ले गए।  दुकानदार वीरेंद्र सिंह ने बताया कि करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। वहीं इसी के सामने स्थित अनुज किरयाणा का शटर उखाड़कर घी, साबुन, सिगरेट व सर्फ चोरी कर लिया।
विज्ञापन


दुकानदार अवधेश कुमार ने बताया कि चोर करीब 12 हजार रुपये का सामान और चार-पांच सौ रुपये नगदी लेकर फरार हो गए। भापरा रोड स्थित संजय मेडिकल का भी चोरों ने शटर उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।  रेलवे रोड पर शिवा मेडिकल, अग्रवाल मेडिकल स्टोर व चीनू की दुकान का भी चोरों ने शटर ताले व शटर उखाड़ दिए, लेकिन चौकीदार के आने पर वे फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोर एक इंडिका कार में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर

चोर रेलवे रोड पर चौकीदार के आने पर फरार होते हुए भापरा रोड पर पहुंचे। इस दौरान फैब फैशन प्वाइंट पर चोरी के दौरान पुलिस जिप्सी गश्त के बाद वहां पहुंची तो उसे देखकर इंडिका से फरार होते समय जिप्सी को टक्कर मार दी और दिल्ली की तरफ भाग निकले। पुलिस जिप्सी का बंफर टायर में फंसने पर वीटी के माध्यम से दूसरे वाहन को सूचित किया गया। दूसरी जिप्सी ने गन्नौर तक पीछा किया, लेकिन चोर हाथ नहीं आ सके।


वर्जन
बीती रात को शहर की कई दुकानों में चोरी कर ली गई। पुलिस ने चोरों को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस गाड़ी को ही टक्कर मारकर फरार हो गए। पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत ले ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
राममेहर, प्रभारी, चौकी समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed