फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Smugglers, Cow, Police, Firing, Bullet, Panipat

पुलिस और गोतस्करों में मुठभेड़, मकान के दरवाजे में लगी गोली

Tue, 21 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Tue, 21 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Smugglers, Cow, Police, Firing, Bullet, Panipat
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो
पानीपत। चंदौली गांव में सोमवार रात पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक मकान के दरवाजे पर कई गोलियां लगी। गोली चलने के बाद ग्रामीणों में काफी दहशत बन गई। प्राथमिक जांच में गोली पुलिस की बंदूक से निकली बताई जा रही है। वहीं सदर थाना पुलिस ने सात-आठ अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सोमवार देर रात चंदौली गांव में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तस्करों को रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी। फायरिंग के चलते चंदौली गांव के लोग डर गए। इसी बीच ग्रामीण जितेंद्र के मकान के प्रथम तल पर बने कमरे के दरवाजे में भी गोली जाकर लग गई। मंगलवार सुबह एकजुट हुए ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। उधर, सदर थाना एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


यूं बताया घटनाक्रम
चंदौली गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसका मकान गांव के अड्डे के पास है। सोमवार रात करीब एक बजे उसने गोलियां चलने की आवाज सुनी। वह गोलियों की आवाज सुनकर मकान से बाहर आया। अड्डे के समीप एक पीसीआर और स्कॉर्पियो खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और स्कार्पियो चालक उसे देखकर चले गए। सुबह उठकर देखने पर उसके घर के दरवाजे पर गोली लगी थी। दरवाजों की जालियां भी टूटी हुई थी। एक दरवाजे में गोली फंसी थी।

मुठभेड़ हुई थी
पुलिस ने बताया कि गांव चंदौली में देर रात पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी। तस्करों ने पुलिस की पीसीआर पर गोलियां भी चलाई थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद तस्कर भाग गए। लोगों के घर में गोली किसकी लगी। यह जांच के बाद ही पता लगेगा।  एफएसएल टीम ने गोली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कहानी ग्रामीणों को नहीं हो रही हजम
थाना सदर की ओर से गोतस्करों और पुलिस के बीच बताई गई मुठभेड़ की कहानी ग्रामीणों को हजम नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर गोली मुठभेड़ में चली तो ग्रामीणों को देखकर स्कॉर्पियो चालक और पुलिस वहां से क्यों भागे। ग्रामीण स्कॉर्पियो चालक के बारे में भी पुलिस से पूछ रहे हैं।

मकान के ऊपरी हिस्से पर गोली लगी है। ग्रामीणों का तर्क है कि मुठभेड़ में मकान के ऊपरी हिस्से पर ऐसी जगह गोली लगना नामुमकिन है। यह किसी कि सोची समझी साजिश के तहत गोली चलाई गई है।


वर्जन
चंदौली गांव में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान गोली भटक कर मकान के दरवाजे में लग गई होगी। वे इसकी सूचना मिलते ही गांव में पहुंचे। गोली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गोली पुलिस की गन से चली या तस्करों की गन से अभी इस बारे में कुछ भी कहना सही नहीं होगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बिजेंद्र त्यागी, एसएचओ, थाना सदर पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed