{"_id":"687f411e77d449b1d3020520","slug":"six-year-old-girl-misdeed-incident-took-place-in-ruin-in-panipat-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल की बच्ची से दुष्कर्म: मां के पास सो रही थी, पड़ोसी युवक उठाकर ले गया था; खंडहर में की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म: मां के पास सो रही थी, पड़ोसी युवक उठाकर ले गया था; खंडहर में की वारदात
Tue, 22 Jul 2025 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:13 PM IST
सार
बच्ची ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने बच्ची से मारपीट की। इसके बाद बच्ची रोते हुए घर पर पहुंची और परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर में मां के साथ सो रही मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के एक युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने बच्ची से मारपीट की। इसके बाद बच्ची रोते हुए घर पर पहुंची और परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है। मामला तहसील कैंप क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला अपने तीन बच्चों के साथ सोई हुई थी। रात को पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति बच्ची को उठाकर ले गया। इसके बाद बच्ची के साथ घर के पास ही खंडहर में दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू के कर दी। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, बच्ची को घायल अवस्था मे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।