फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six miscreants attacked a young man with Sharp wepon for asking for way in Panipat

Panipat: रास्ता मांगने पर 6 बदमाशों ने किया युवक पर गंडासी से हमला, हालत गंभीर

Wed, 21 Dec 2022 01:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Dec 2022 01:27 PM IST
सार

पानीपत के नूरवाला की वारदात है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घायल युवक की शिकायत पर तहसील कैंप थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Six miscreants attacked a young man with Sharp wepon for asking for way in Panipat
पानीपत पुलिस थाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में नूरवाला में रास्ता मांगने पर 6 बदमाशों ने युवक पर गंडासी से हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को कॉल करनी चाही तो बदमाशों ने फोन छीनकर तोड़ दिया। आरोप है कि बदमाशों ने उससे नकदी भी छीनी है, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल युवक की शिकायत पर तहसील कैंप थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वधावाराम कॉलोनी निवासी मनदीप ने बताया कि वह शाम करीब साढ़े 6 बजे बाजार से अपने घर जा रहा था। रास्ते में जब वह राधा फैक्टरी के पास पहुंचा तो 5-6 युवक खड़े हुए थे, जो नूरवाला के ठेकेदार थे। उसने युवकों से रास्ता मांगा, लेकिन आरोपी गाली गलौज करने लगे, उसने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


उससे 600 रुपये छीन लिए, उसने पुलिस में कॉल करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फोन छीनकर तोड़ दिया और उस पर गंडासी से हमला कर दिया। जिस वजह वह खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर गया। जब उसे होश आया तो वह सामान्य अस्पताल में था। जिसके बाद उसने अपने परिवार और पुलिस को कॉल कर वारदात की सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed