फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Real mother, step father and grandparents tied and beat a two year old girl

क्रूरता: सगी मां, सौतेले पिता और दादा-दादी ने दो साल की बच्ची को बांधकर पीटा, आईसीयू में भर्ती

Wed, 10 Nov 2021 06:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) 
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 06:34 AM IST
सार

पानीपत में पति की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली थी। बच्ची के सगे दादा ने आरोपी मां, सौतेले पिता, दादा-दादी समेत चार के खिलाफ चांदनी बाग थाने में शिकायत दी है। छह दिन पहले दी गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई, अब बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन ने कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन
Real mother, step father and grandparents tied and beat a two year old girl
अस्पताल में उपचाराधीन बच्ची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सगी मां, सौतेले पिता और सौतेले दादा-दादी ने दो साल की बच्ची को बुरी तरह से प्रताड़ना दी। बच्ची को बांधकर पीटा गया। बच्ची के सिर, चेहरे और हाथों पर चोट के निशान हैं। डरी-सहमी बच्ची को उसके सगे दादा-दादी ने सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है, यहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। दादा-दादी ने बच्ची की मां, सौतले पिता एवं सौतेले दादा-दादी के खिलाफ चांदनी बाग थाना पुलिस में शिकायत दी है। बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गणेश नगर निवासी सुनील की 27 जुलाई 2020 को विधायक प्रमोद विज की फैक्टरी में फूड प्वॉइजनिंग से मौत हो गई थी। सुनील की मौत के बाद छह माह पहले पत्नी सीमा ने न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विक्की चौहान से शादी कर ली। शादी के वक्त सीमा व विक्की एक-एक बेटी के माता-पिता थे। शादी से पहले सीमा ने अपना पांच माह का गर्भ भी गिरा दिया था। एक माह पहले सीमा को सात लाख रुपये सुनील की मौत के मुआवजे के रूप में मिले। 
विज्ञापन


सुनील के पिता कर्मवीर का आरोप है कि धनतेरस को विक्की का पिता सत्यवान उनके घर आया था। उसने बताया कि सुनील की दो साल की बेटी परी की हालत गंभीर है। वह सूचना मिलते ही परी से मिलने के लिए पहुंचे। परी को एक बोरी पर लिटाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ-चेहरे और पैर पर चोट के निशान थे। ऐसे लग रहा था, जैसे उसे बांधकर पीटा गया हो। उन्होंने परी को सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया हैं। उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है। आरोपी मां सीमा, उसके पिता विक्की चौहान, सौतेले दादा सत्यवान और दादी कांता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।

यह भी पढ़ें : विधायक की फिलसी जुबान: सीएम के सामने जनता से बोले- टैक्स लगने से पहले जितनी ताली बजा सकते हो बजाओ...

छह दिन बाद भी दर्ज नहीं की एफआईआर, चाइल्ड लाइन ने दिया कार्रवाई का निर्देश
सगे दादा-दादी की शिकायत के छह दिन बाद भी पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। बच्ची की मां को भी उसके बयान दर्ज करने के लिए नहीं बुलाया गया। इस दौरान पुलिस यह तक पता नहीं लगा सकी कि आखिर दो साल की मासूम को रस्सी बांधकर पीटा क्यों गया। यह मामले बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन के संज्ञान में आया, जिसके बाद टीम अस्पताल पहुंची और बच्ची का हाल जाना। इसके बाद पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। 


बच्ची को प्रताड़ना क्यों दी गई, अब तक नहीं स्पष्ट: पूजा मलिक
चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला कोऑर्डिनेटर पूजा मलिक ने बताया कि उन्होंने बच्ची की हालत देखी है। बच्ची बुरी तरह से सहमी हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान है। फिलहाल बच्ची किसी को भी देखकर रो रही है। बच्ची को प्रताड़ना क्यों दी गई है, अब तक ये स्पष्ट नहीं है। पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई के लिए कहा गया है। अब तक आरोपी मां सीमा पुलिस के सामने पेश नहीं हुई है।

शिकायत मिली है , मामले की जांच जारी है: एसएचओ

मामले में शिकायत मिल गई है। मामले की जांच चल रही है। जांच अधिकारी डॉक्टर से बच्ची की हालत के बारे में बातचीत कर रहे हैं। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। - मंजीत मोर, चांदनी बाग थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed