फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   property dealer, croud, police, panipat, haryana

एक प्लाट कई बार बेचा, भीड़ ने धुना

Sat, 20 Aug 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 20 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
property dealer, croud, police, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत वार्ड 24 की गंगा राम कॉलोनी में एक प्रॉपर्टी डीलर ने कॉलोनी के दर्जन भर से अधिक लोगों के साथ प्लॉट बेचने और खरीदने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर दी। लोगों का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने एक प्लॉट को कई लोगों को बेचकर लाखों रुपये लोगों से ठग लिए हैं। प्रॉपर्टी डीलर की धोखाधड़ी से गुस्साए कॉलोनी के लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर के साथी की जमकर धुनाई कर दी। लोग प्रॉपर्टी डीलर के साथी के कार्यालय में तोड़फोड़ कर उसे पुलिस थाने ले गए। पुलिस थाने में तीन घंटे तक कॉलोनी के लोगों ने हंगामा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह गंगा राम कॉलोनी में प्लॉट की नींव भरने को लेकर विवाद हो गया। कॉलोनी में 60 गज के प्लॉट की नींव भर रही सुषमा को एक प्रॉपटी डीलर के साथी रामगोपाल कृष्ण ने रोक दिया। आरोप है कि रामगोपाल ने दीवार को गिरा दिया और प्लॉट की नींव न भरने की धमकी दी। सुषमा का कहना है कि उन्होंने प्लॉट को खरीदा था। प्लॉट की नींव का कार्य रुकवाने से गुस्साए कॉलोनी वासियों ने एकत्रित होकर राम गोपाल की धुनाई कर उसके कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। कॉलोनी वासी रामगोपाल कृष्ण को पुलिस थाने ले गए। कॉलोनी वासियों ने पुलिस से आरोपी प्रॉपर्टी डीलर और रामगोपाल कृष्ण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों ने पुलिस पर भी मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। लोगों ने कॉलोनी के ही एक प्रॉपर्टी डीलर पर एक प्लॉट कई लोगों को बेचने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर बोला, प्लॉट कॉलोनीवासी का नहीं है
प्रॉपर्टी डीलर रामगोपाल कृष्ण निवासी हरिबाग कॉलोनी ने लोगों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कॉलोनी के लोग अवैध रूप से प्लॉट पर कब्जा कर रहे हैं, जबकि यह प्लॉट यमुनानगर की पृथ्वी नगर निवासी राजेश का है। राजेश का गंगाराम कॉलोनी में 560 गज का प्लॉट है। राजेश ने 2009 में यह प्लॉट खरीदा है। वह राजेश के प्लॉट की देखभाल करता है। कॉलोनी के लोग 60 गज पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
कॉलोनी में प्लॉट में नींव भरने को लेकर विवाद हुआ है। कॉलोनी के लोग प्लॉट को अपना बता रहे हैं, जबकि प्रॉपर्टी डीलर प्लॉट को अपने दोस्त का बता रहा है। प्रॉपर्टी डीलर ने प्लॉट की रजिस्ट्री भी दिखाई है। लोगों ने प्लॉट विवाद में प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट कर दफ्तर में तोड़फोड़ की है। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि जयभगवान ने कई लोगों को एक प्लॉट बेच दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजकुमार, एएसआई, थाना मॉडल टाउन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed