{"_id":"57daf2444f1c1bd136d47cc3","slug":"pcr-theft-tample-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीआर सड़क पर रही तैनात, मंदिर के अंदर चोर करते रहे सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीसीआर सड़क पर रही तैनात, मंदिर के अंदर चोर करते रहे सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। चोरों में पुलिस का जरा भी डर नहीं रहा। सनौली रोड शिव चौक के पास स्थित शिव मंदिर के बाहर पुलिस की पीसीआर तैनात रही और पुलिस के पहरे में मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे। पुलिस पीसीआर जाने के बाद चोरी मंदिर की दीवार से कूद कर फरार हो गए। चोर मंदिर से भगवान शिव का चांदी का नाग व दान पात्र से नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस मंदिर के बाहर पीसीआर तैनात होने की बात से इनकार कर रही है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुधवार रात चोरों ने शिव चौक स्थित शिव मंदिर में पुलिस के पहरे में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात के वक्त थाना चांदनी बाग पुलिस की एक पीसीआर मंदिर के बाहर मौजूद थी। पुलिस से बेखौफ चोर बड़ी आराम से मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे। चोर मंदिर में घुसकर शीशे का केबिन तोड़कर मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति के पास रखी चांदी का नाग व दान पात्र से हजारों रुपये निकालकर फरार हो गए। मंदिर पुजारी शिव नारायण उपाध्याय व उनके बेटे वीरेंद्र ने बताया कि रात 11 बजे मंदिर को बंद कर घर चले गए थे। उन्हें सुबह मंदिर में पहुंचने के बाद वारदात का पता चला। मंदिर से भगवान शिव का चांदी का नाग व दान पात्र से हजारों रुपये चोरी थे।
मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रात 12 बजे मंदिर के बाहर पुलिस की पीसीआर खड़ी हुई कैद हुई है। मंदिर के बाहर पुलिस की पीसीआर खड़ी थी और मंदिर में चोर वारदात को अंजाम दे रहे थे। जैसे ही पौने एक बजे पुलिस पीसीआर गई चोर मंदिर की दीवार फांदकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना चांदनी बाग पुलिस ने मामले में पुजारी के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले में पुजारी के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरी के वक्त मंदिर के पास पीसीआर मौजूद नहीं थी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों का जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बलवान सिंह, अतिरिक्त इंचार्ज थाना चांदनी बाग पानीपत।