{"_id":"67f52aa7c8525ede1103493d","slug":"panipat-youth-dies-in-road-accident-in-america-sunny-had-gone-via-donkey-route-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत के युवक की अमेरिका में मौत: डंकी रूट से यूएस गया... परिवार को दोस्त ने किया कॉल, अंकल सुक्खा नहीं रहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानीपत के युवक की अमेरिका में मौत: डंकी रूट से यूएस गया... परिवार को दोस्त ने किया कॉल, अंकल सुक्खा नहीं रहा
Tue, 08 Apr 2025 07:36 PM IST
अंकेश ठाकुर
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 08 Apr 2025 07:36 PM IST
सार
हरियाणा के पानीपत निवासी युवक की अमेरिका में मौत हुई है। मृतक युवक सन्नी के दोस्त ने परिवार को कॉल कर घटना की जानकारी दी। सन्नी उर्फ सुक्खा छह साल पहले डंकी रूट के जरिये यूएस गया था।
विज्ञापन
ट्रक चलाता था सन्नी उर्फ सुक्खा।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में ट्रक पलटने से पानीपत के 23 वर्षीय सन्नी उर्फ सुक्खा की मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह साढ़े पांच बजे हुआ। दोस्त हेरी ने रविवार शाम साढ़े चार बजे सन्नी के पिता को वाट्सएप कॉल की और कहा कि अंकल सुक्खा नहीं रहा। इस सूचना के बाद परिवार में गमगीन माहौल हो गया।
तहसील कैंप के प्रकाश नगर के निर्मल सिंह ने बताया कि उसका टूर एंड ट्रैवल्स का काम है। उनके तीन बच्चे हैं। एक बेटा सन्नी उर्फ सुक्खा था। बड़ी बेटी शादीशुदा है। सन्नी बेटी से छोटा था। वह छह साल पहले डंकी रूट से अमेरिका गया था। इसमें उनका 22 लाख रुपये खर्च हुआ था। वह कैलिफोर्निया में सेकरामेंटो सिटी रह रहा था। वह ट्रक चलाता था।
रविवार शाम साढ़े चार बजे सन्नी के दोस्त हेरी का फोन आया, जिसने हादसे की सूचना दी। हेरी ने बताया कि सन्नी कैलिफोर्निया से ट्रक में सामान लेकर हेरडुन खाली करने जा रहा था। रास्ते में ट्रक सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अमेरिका में रहने वाले अन्य रिश्तेदारों को सूचना दी। रिश्तेदार मौके पर पहुंचे, जो शव को भारत लाने के प्रयास में जुटे हैं।