फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: workers killed the farmer When asked to work in the fields

Panipat: खेत में काम करने की कहा तो मजदूरों ने दरांती से किसान को मार डाला, गांव सौदापुर की है घटना

Tue, 23 Apr 2024 09:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 23 Apr 2024 09:50 PM IST
सार

गांव सौदापुर की घटना है। आंधी में फसल उड़कर दूसरे खेत में चली गई थी। किसान ने मजदूर को फसल बांधने की कहा तो विवाद हो गया। 

विज्ञापन
Panipat: workers killed the farmer When asked to work in the fields
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के सौदापुर गांव में मजदूरों ने एक किसान की पीट पीटकर हत्या कर दी। किसान ने अपने खेत में काम कर रहे मजदूरों को फसल बांधने को कहा था। मजदूर फसल की गठरी न बांधने की बात पर अड़े थे। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ था। एक मजदूर ने किसान के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी व दूसरे से उस पर दरांती से हमला कर दिया।

विज्ञापन


इससे किसान की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मजदूर फरार हो गए। परिजनों ने इस वारदात की सूचना पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलते ही जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन


सन्नी निवासी सौदापुर गांव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता फतेहचंद (52) पेशे से किसान था। उनके खेत में एकता विहार कॉलोनी का कमल व विक्की गेहूं कटाई का काम कर रहे थे। उसका पिता फतेहचंद भी खेत में काम कर रहा था। मंगलवार शाम को आंधी में उनके खेत से गेहूं की फसल उड़कर दूसरे के खेत में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पिता फतेहचंद ने कमल व विक्की को फसल बांधने को कहा तो वह बहस करने लगे। उसके पिता ने कहा कि अगर दूसरे के खेत में फसल चली गई तो उनको काफी नुकसान होगा। इसलिए फसल की पुलियां बांधनी होगी। इस बात पर कमल व विक्की ने उसके पिता फतेहचंद के साथ बहस की।

इसके बाद उसके पिता फतेहचंद अपने घर आ गए। वह उसकी मां दर्शनी देवी के साथ घर पर बात कर रहा था। इसी वक्त कमल व विक्की यहां पर अपने चार पांच दोस्तों के साथ आया और उसके पिता के साथ गाली गलौज करने लगा।

उसके पिता फतेहचंद ने इसका विरोध किया तो इन्होंने उसके पिता के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी और दरांती से गर्दन पर हमला कर दिया। उसका पिता इसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। वह पिता फतेहचंद को आठ मरला के पास निजी अस्पताल में लेकर गए यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।


पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मामले की लिखित शिकायत मिल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed