फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, worker, wall, fall, basment

बेसमेंट खोदते समय दीवार गिरी, एक मजदूर दबा

Sat, 05 Nov 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Sat, 05 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
panipat, worker, wall, fall, basment
पानीपत - फोटो : bureau
सनौली रोड स्थित लऊ वाला गुरुद्वारा में बेसमेंट की खुदाई करते समय मिट्टी का तोंदा और निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक मजदूर घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। स्थानीय लोगों ने गुरुद्वारा कमेटी पर गलत तरीके से निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुद्वारा कमेटी और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। सनौली रोड स्थित लऊ वाला गुरुद्वारा में शुक्रवार को बेसमेंट की खुदाई के समय मिट्टी को तोंदा और दीवार ढह गई। इसमें मजदूर बबलू दब गया। दूसरे मजदूरों और गुरुद्वारा कमेटी के लोगों ने बबलू को बाहर निकाला और इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन


दूसरे मजदूर जयपाल ने बताया कि करीब तीन माह पहले गुरुद्वारे के बेसमेंट का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। वह शुक्रवार को बेसमेंट की खुदाई कार्य कर रहे थे। साथ में बेसमेंट की दीवार भी बनाई जा रही थी। अचानक निर्माणाधीन दीवार मिट्टी के तोंदे के साथ ढह गई। हादसा में सभी मजदूर दबने से बाल-बाल बच गए, जबकि बबलू मिट्टी के नीचे दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं क्षेत्रवासी जोगेंद्र सिंह मक्कड़, श्याम सुंदर बरेजा, अमर सिंह जुनेजा, प्रेम गजरानी, विकास खुराना, तिलक बांगा, गोपी मांगा, रिंकू, अजय बांगा, रामसिंह जुनेजा, मुकंद बांगा, जेठानंद बांगा, नानक रामदेव, बालक सिंह, प्रदीप सेतिया ने गुरुद्वारा कमेटी पर गलत तरीके से बेसमेंट का निर्माण कराने का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि बेसमेंट के निर्माण के दौरान उनके मकानों का ध्यान नहीं रखा गया। इस वजह से उनके मकानों की दीवारों में दरार आ गई हैं।

खुद मकान में आकर लगा दी बल्लियां
तिलकराम बांगा ने बताया कि बेसमेंट में चल रही खुदाई के कारण उनके मकान में दरार आ गई है। दावा किया कि गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य पीछे से उनके घर आए और जबरन लेंटर पर बल्लियां लगाकर चले गए। उस समय घर पर बेटी दीक्षा बांगा ही थी। दीक्षा ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने कहा कि सहयोग करों, नहीं तो वह सहयोग लेना भी जानते हैं।

गली हुई खोखली, चलने में भी लगने लगा डर
क्षेत्रवासियों ने बताया कि गुरुद्वारा कमेटी ने मिट्टी की खुदाई करते समय गली के नीचे से भी मिट्टी निकाल ली है। इससे कुछ मिट्टी खिसक गई है। अब गली के नाम पर ऊपर महज लेंटर ही नजर आ रहा है। उसके नीचे आधी गली खोखली हो चुकी है। अब यहां से निकलने में भी डर लगने लगा है। मिट्टी खिसकने से गली में दरार आ गई है।


जहां थी गली, वहां कर दी खुदाई
कॉलोनीवासियों का कहना है कि गुरुद्वारा कमेटी ने बेसमेंट की दीवार बनाने से पूर्व जहां खुदाई की, उसके ऊपर गली बनी थी। आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया। यदि गली के नीचे खुदाई नहीं करते मकानों में दरार नहीं आती।

पानी छोड़ा इसलिए हुआ हादसा : सेवादार
लऊवाला गुरुद्वारा के सेवादार जोगेंद्र सिंह मक्कड़ ने कहा कि तीन माह से निर्माण कार्य चल रहा है। जहां दीवार बनाई जा रही थी, उसके ऊपर बनी नाली को बंद कर दिया गया था। लेकिन, कॉलोनी के लोगों ने नाली में पानी छोड़ दिया। इसी कारण मिट्टी ढही और दीवार भी गिर गई। यदि इस तरफ पानी न आने देते, तो यह घटना नहीं होती।


गुरुद्वार लऊ वाला में दीवार और मिट्टी का तोंदा गिरने से एक मजदूर घायल हुआ है। पुलिस के पास लिखित शिकायत नहीं आई है। इस तरह की शिकायत मिलने पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र सिंह एएसआई, जांच अधिकारी, किला चौकी पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed