फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, truck, car, friends, two,three, die, injured

ट्रक में घुसी कार, दो दास्तों की मौत, तीन घायल

Sun, 27 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Sun, 27 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
panipat, truck, car, friends, two,three, die, injured
पानीपत - फोटो : bureau
जीटी रोड पर शनिवार देर रात खादी आश्रम के सामने देर रात आगे चल रहे ट्रक में कार घुस गई। हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों दोस्त दिल्ली से अपने दोस्त के शादी समारोह से पंजाब लौट रहे थे।
विज्ञापन


राहगीरों ने सभी को सिविल अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई ले गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जीटी रोड पर खादी आश्रम के सामने पानीपत-करनाल लेन में स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक में घुस गई। हादसे में कार में सवार प्रीतम सिंह (30) निवासी गांव सरथली, रोपड़ और गुरचरण (35) निवासी गांव बनिसा, रोपड़ की मौत हो गई। गांव सरथली निवासी उजागर सिंह, तेजेंद्र सिंह और गुरदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि पांचों दोस्त थे। वे शुक्रवार को कार से अपने दोस्त की शादी में मुध विहार, नई दिल्ली गए थे। शनिवार रात को सभी पंजाब लौट रहे थे। रात करीब एक बजे खादी आश्रम के सामने कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार प्रीतम सिंह चला रहा था। अगली सीट पर गुरचैन बैठा था। उजागर सिंह, गुरदीप सिंह और तेजेंद्र सिंह पीछे वाली सीट पर बैठे थे। राहगीरों ने सभी कार सवारों को सिविल अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने ही पुलिस को हादसे की सूचना दी।


थाना चांदनी बाग पुलिस पहुंची और शवों को सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हादसे के बारे में मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दी।

हादसा शनिवार को जीटी रोड पर खादी आश्रम के सामने हुआ है। इसमें कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जसपाल सिंह, प्रभारी, थाना चांदनी बाग पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed