फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Three accused of murder of student arrested

Panipat: रंजिश में छात्र की 27 बार चाकू गोदकर की थी हत्या, तीन गिरफ्तार, तीनों को रिमांड पर लिया

Sat, 06 May 2023 01:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 06 May 2023 01:03 AM IST
सार

दो माह पुरानी कहासुनी की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ के लिए पुलिस ने तीनों को रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन
Panipat: Three accused of murder of student arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत जिले के शामड़ी गांव निवासी 10वीं कक्षा के छात्र विनोद की हत्या के तीनों आरोपियों को पुलिस ने आठ घंटे के अंदर शामड़ी के बिजवा रोड से गिरफ्तार कर लिया। तीन में से एक आरोपी की दो माह पहले छात्र से कहासुनी हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने दो साथियों के साथ 27 बार चाकू से वार कर छात्र की हत्या की थी। पोस्टमार्टम के दौरान शव पर 27 घाव मिले। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


पानीपत जिले में थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहित, सचिन उर्फ अमन और सचिन उर्फ चीता के रूप में हुई। आरोपियों से खुलासा हुआ कि आरोपी सचिन उर्फ चीता की गत फरवरी में विनोद के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


इसकी रंजिश रखते हुए आरोपी सचिन उर्फ चीता ने अपने साथी आरोपी सचिन उर्फ अमन व मोहित के साथ मिलकर विनोद को मारने की योजना बनाई। आरोपी मोहित की विनोद के साथ भी दोस्ती थी। योजना के अनुसार तीन मई की शाम मोहित बाइक लेकर विनोद के घर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद को खेतों में घूमने की बात कहकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर ले गया। वहां रास्ते में उसे सचिन उर्फ चीता व सचिन उर्फ अमन मिले। योजना के अनुसार वे दोनों भी मोहित के साथ बाइक पर बैठ गए।

तीनों बाइक को पुगथला रोड पर गांव से कुछ दूर चलने पर ड्रेन नंबर नौ की पटरी से होते हुए काकौदा गांव की सीमा में ले गए। जहां आरोपियों ने डीआर कॉलेज के समीप ड्रेन की पटरी पर विनोद को बाइक से उतारकर चाकू घोंपकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। शव को वहीं छोड़कर बाइक सहित तीनों आरोपी वापस गांव आ गए।


शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने मुडलाना चौकी में किया था संपर्क
थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि वीरवार को दोपहर ड्रेन की पटरी पर खून से लथपथ शव पड़ा होने की सूचना डायल 112 को मिली थी। इसके बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सोनीपत जिले की मुडलाना चौकी से संपर्क साधा गया। परिजनों के मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पिता ने तीन दोस्तों पर हत्या का शक जताते हुए शिकायत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed