फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: The young man who went to take food for the baraatis was stabbed to death

Panipat: बरातियों के लिए खाना लेने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, दूसरा घायल, बाइक की टक्कर होने पर वारदात

Mon, 12 Jun 2023 02:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 02:02 AM IST
सार

बाइक की टक्कर होने पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Panipat: The young man who went to take food for the baraatis was stabbed to death
अतीक अहमद - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में शोंधापुर चौक पर रविवार रात को बरातियों के लिए खाना ला रहे एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हमलावरों की संख्या चार बताई जा रही है, जबकि दूसरी बाइक पर दो युवक थे। युवक अपने मामा की लड़की की शादी में बरातियों के लिए खाना लेकर घर जा रहा था। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात रविवार रात करीब नौ बजे की है।

विज्ञापन


शोंधापुर निवासी मेहताब अंसारी ने बताया कि वह मूल रूप से लखीमपुर खीरी यूपी का रहने वाला है। परिवार सहित शोंधापुर में रहता है। उसका भाई अतीक अहमद (22) भी यहीं रहता है। उसके मामा की लड़की शादी है। घर पर बारात आई हुई थी।
विज्ञापन


अतीक अहमद रविवार रात करीब आठ उसके मामा के लड़के कैफ के साथ कच्चा कैंप स्थित ढाबा से बरातियों के लिए खाना लेने गया था। वे शोंधापुर चौक स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे तो उनका कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया। दूसरी बाइक सवार युवकों ने उस पर हमला कर दिया। उसके सीने में चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामा का लड़का कैफ बीच-बचाव करने लगा तो उसके भी कंधे पर चाकू लग गया। हमलावर इसके बाद तुरंत भाग गए। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा और उसको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बाकी परिजन सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि अतीक अहमद चार भाई-बहनों में सबसे छोटा है। वह मजदूरी करता है और उसका तीन साल का एक लड़का अरहान है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार दो संदिग्ध की फोटो सामने आई है। इनमें हमलावर हो सकते हैं। पुलिस ने दोनों के फोटो लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ देर कहासुनी चली थी। इसमें वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं कुछ लोग इस हमले को पुरानी रंजिश से भी जोड़ रहे हैं।

इसी तरह बतरा कॉलोनी में की थी हत्या
पिछले महीने इसी तरह मामूली कहासुनी पर बतरा कॉलोनी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि मुख्य आरोपी को नशेड़ी बोल दिया था। वे झगड़े के बाद छूटकर चले गए थे। इसके एक घंटे बाद युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। चाकू उसके सीने में लगा था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

 
आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
शोंधापुर शराब के ठेके पर एक युवक चाकू मार हत्या करने की सूचना मिली है। शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -नरेंद्र कुमार, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed