फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, sp, security, shiv bhagt, hangama

शिवभक्तों से अभद्रता, एसपी सिक्योरिटी के जवानों को लोगों ने बनाया बंधक

Fri, 29 Jul 2016 12:05 AM IST
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
panipat, sp, security, shiv bhagt, hangama
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो
 एसपी सिक्योरिटी के जवानों ने सनौली रोड पर स्थित शिव चौक के पास जमकर हुड़दंग किया। आरोप है कि जवानों ने कांवड़ शिविर में काम कर रहे दो शिव भक्तों के साथ भी अभद्रता की और उन्हें थप्पड़ तक जड़ दिए। मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस के दोनों जवानों को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर किला पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और माफी मांग कर दोनों जवानों को छुड़वाया। बताया जा रहा है कि दोनों जवान शराब के नशे में थे। एसपी ने मामला संज्ञान में आने पर जांच के आदेश कर दिए।
विज्ञापन


किला पुलिस चौकी प्रभारी राम मेहर सिंह ने बताया कि सनौली रोड स्थित शिव चौक पर वीरवार शाम को एसपी राजेश दुग्गल की सिक्योरिटी के जवानों के हंगामा करने की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने तक भीड़ ने आरोपी कांस्टेबल रणधीर और राकेश को बंधक बना लिया था। पुलिस कंट्रोल रूम सूचना देने के बाद किला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किला चौकी प्रभारी ने आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मानने के लिए राजी नहीं हुए। चौकी प्रभारी ने पुलिसकर्मियों की हरकत के लिए शिविर संचालकों से माफी मांगी और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का अश्वासन दिया। इसके बाद ही भीड़ ने बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को छोड़ा। जानकारी होने पर एसपी राजेश दुग्गल ने चौकी इंचार्ज से पूरे मामले की जानकारी ली और दोनों पुलिस कर्मी के खिलाफ जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


शराब के नशे में पुलिसकर्मियों द्वारा उत्पात मचाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस कर्मियों को भीड़ से निकालकर चौकी लाया गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कर दिया है। पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मेहर सिंह, प्रभारी किला पुलिस चौकी

यदि पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में हुड़दंग मचाया है और लोगों के साथ मारपीट की है, तो मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
राजेश दुग्गल,एसपी पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed