फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, morder,kar pheka

हत्या कर सड़क किनारे गड्डे में फेंका शव

Thu, 05 Jan 2017 11:32 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Thu, 05 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
panipat, morder,kar pheka
oop - फोटो : amar ujala
जिले के गांव रैरकलां में बुधवार देर रात को एक युवक की हत्या का शव सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया। ग्रामीणों को वीरवार सुबह पूरे मामले का पता चला। युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या का अंदेशा लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने युवक के शव को देखा और पुलिस को सूचित किया गया। बोहली चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति जायजा लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव रैरकलां निवासी रूपनाथ (25) गांव के साथ लगती गांधी कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था और कबाड़ी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि रूपनाथ बुधवार सायं बाइक लेकर घर से निकला था, देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों को चिंता हुई और आस-पास तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं लगा। सुबह सूचना मिली कि शराब के ठेके से कुछ दूरी पर सड़क किनारे गड्ढों में एक युवक मृत पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त रूपनाथ के रूप में की। वारदात की सूचना मिलने पर बोहली चौकी पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को सिविल अस्ताल पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


हत्या की तरफ इशारा कर रही सिर पर लगी चोट
परिजनों ने कहा कि रूपनाथ की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। कभी किसी के साथ कोई लड़ाई तक नहीं हुई। फिर इस वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया, इस बारे में वे लोग भी कुछ नही जानते। परिजनों का कहना है कि रूपनाथ के सिर पर मिले चोट के निशान साफ तौर पर उसकी हत्या किए जाने की तरफ इशारा करते हैं। जबकि रूपनाथ की बाइक घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित शराब के ठेके पर खड़ी मिली है। परिजनों का कहना है कि जब वह बाइक पर गया था तो अपनी बाइक को छोड़कर पैदल क्यों जाएगा। परिजनों ने आरोप लगाया कि किसी ने उसकी हत्या कर शव वहां फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव रैरकलां में सड़क किनारे गड्ढों में रूपनाथ का शव मिला था। सिर पर चोट के निशान है, लेकिन वह गिरने के कारण लगे हैं। डाक्टर ने भी हत्या जैसी किसी घटना इनकार किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है।
महाबीर सिंह, प्रभारी, बोहली चौकी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed