फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Medical student commits suicide by swallowing poison

Panipat: मेडिकल छात्रा ने जहर निगलकर दी जान, सुसाइड नोट में पिता को ठहराया मौत का जिम्मेदार

Wed, 26 Jun 2024 08:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत/समालखा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत/समालखा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Jun 2024 08:49 PM IST
सार

मां ने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। वह12 साल से अलग रह रहे थे। 

विज्ञापन
Panipat: Medical student commits suicide by swallowing poison
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिता की बेरूखी से दुखी एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतका ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें मृतका ने अपने पिता को ही अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


गन्नौर के जैन कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रही युवती शशि अपने पिता राकेश के खिलाफ एक कथित सुसाइड नोट भी छोड़ कर गई है। युवती की मां ने पुलिस को सुसाइड नोट और लिखित शिकायत देकर अपने पति राकेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मामला पानीपत के समालखा थाना के महावटी गांव का है। पुलिस को दी शिकायत में महिला मीना देवी ने बताया कि करीब 19 साल पहले उसकी शादी खरक (जाटान) निवासी राकेश के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि पति से अनबन होने के कारण वह पिछले करीब 12 साल से अपने दोनों बच्चों बेटी शशि और बेटे ईशांत को लेकर अपने मायके महावटी गांव में अपने माता पिता के साथ रह कर अपने बच्चों का भरण पोषण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उसके पति राकेश ने उनकी कभी कोई सुध तक नहीं ली और न ही कभी कोई खर्च दिया। बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उसके मायके वाले ही उठा रहे थे। उनकी बेटी गन्नौर के जैन कॉलेज से मेडिकल साइंस में बीएससी कर रही थी। बेटी शशि परिवार की आपसी कलह और पिता की बेरूखी से दुखी रहती थी।

मंगलवार 25 जून को जब वह अपनी ड्यूटी पर गन्नौर से महावटी गांव में भाई टिंकू के साथ जा रही थी तो भाई के मोबाइल पर घर से उसकी मां का फोन आया। उन्हें बताया गया कि शशि की तबीयत खराब है। वे दोनों भाई बहन घर पहुंचे तो शशि की हालत बिगड़ी हुई थी जिसे एंबुलेंस से पीजीआई खानपुर में भर्ती कराया।


जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला मीना के मुताबिक शशि की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। इतना ही नहीं जहर खाने से पहले शशि ने सुसाइड नोट लिख कर अपने पिता राकेश को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed