फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat home, women panipat, ground panipat

घर के बाहर झाडू लगा रही महिला की चेन झपटी

Mon, 25 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 25 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
समालखा में सक्रिय चेन स्नेचर गिरोह ने घर में बाहर झाडू लगा  रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर को सुनीता निवासी बैनीवाल मोहल्ला, समालखा घर के बाहर आंगन में झाडू दे रही थी। बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक बाइक से नीचे उतरा, जबकि दूसरा बाइक पर बैठा रहा। युवक ने सुनीता के गले से एक तोले की सोने की चेन झपटकर उसे धक्का दे दिया। आरोपी चेन लेकर मौके से भाग गए। सुनीता के शोर मचाने के बाद मौके पर लोग एकत्रित हो गए। वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुनीता ने पूरी वारदात की शिकायत समालखा थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


समालखा में कई महिलाओं को निशाना बना चुका है गिरोह
समालखा में सक्रिय चेन स्नेचर गिरोह कई महिलाओं को निशाना बना चुका है। गिरोह के सदस्य घरों के बाहर खड़ी महिलाओं को निशाना बनाते है। इससे पहले स्नेचर जौरासी रोड, पड़ाव मोहल्ला व गुड़मंडी में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सतीश कुमार एएसआई, जांच अधिकारी थाना समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed