फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Friend stabbed to death with a bottle

Panipat: बोतल घोंप दोस्त को उतारा मौत के घाट, हमले के बाद आरोपी घायल को अस्पताल लेकर गया

Sun, 30 Jun 2024 07:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 07:54 PM IST
सार

दोस्तों में कारपेट के ठेके को लेकर विवाद हुआ था। बलाना गांव के पास दोस्तों में झगड़ा हुआ था। हमले के बाद आरोपी घायल को अस्पताल लेकर गया। चार पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Panipat: Friend stabbed to death with a bottle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के करनाल के इसराना क्षेत्र के बलाना गांव के मोड़ पर दोस्त ने साथी ठेकेदार की गर्दन में शराब की बोतल घोंप कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले आरोपी दोस्त अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसे निजी अस्पताल भी खुद लेकर गया था। जब अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया तो वह सभी उसे छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


दोनों के बीच कारपेट के ठेके को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रविवार को इसराना पुलिस थाना में हंगामा किया। पुलिस ने मृतक के चार दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन


उग्राखेड़ी गांव निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसका भाई मोनू (32) फैक्ट्रियों में ठेके लेता था। अब उसका एनसी कॉलेज के पास शिवालिंक फैैक्ट्री में कारपेट का ठेका चल रहा था। इस ठेके में मोनू का पार्टनर उनके गांव का सुनील भी था। सुनील व मोनू का ठेके को लेकर कई बार झगड़ा हो चुका था। मोनू का कहना था कि सुनील सही काम नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए उन्हें ठेके में खास लाभ नहीं होता। अब मोनू सुनील के साथ पार्टनरशिप खत्म करने दूसरे दोस्त बलिंद्र के साथ काम करना चाहता था। मोनू, सुनील, बलिंद्र व सौरभ शनिवार शाम सात बजे फैक्ट्री से काम करके घर के लिए निकले थे। वह पांचों बलाना गांव में शराब ठेके के पास रुके। यहां सभी ने शराब पी। शराब पीने के दौरान मोनू व सुनील का फिर झगड़ा हो गया।

आरोप लगाया कि सुनील ने शराब की कांच की बोतल तोड़कर मोनू की गर्दन में घोप दी। मोनू खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर गया। मोनू के गिरते ही सभी दोस्त डर गए। वह उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर पानीपत में एक निजी अस्पताल में ले गए, यहां डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया।

घर का अकेला कमाने वाला था
मोनू की लगभग 11 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद वह आठ लड़कियों का पिता बना। एक लड़की की मौत हो गई थी। दो लड़कियों को चचेरे भाइयों ने गोद ले लिया। अब लगभग डेढ़ साल पहले उसको पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई थी। मोनू पांच बेटियों व एक बेटे का पिता था और घर में कमाने वाला अकेला था।


इसराना पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। इनकी गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। दोनों का झगड़ा काम को लेकर हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed