फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Friend shot three times, serious, incident happened in Seenk village

Panipat: दोस्त पर पहले पिस्तौल की बट से हमला, फिर मारी तीन गोलियां, गंभीर, सींक गांव की है घटना

Wed, 10 Apr 2024 06:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Apr 2024 06:08 PM IST
सार

पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। घायल रोहतक पीजीआई में दाखिल है। 

विज्ञापन
Panipat: Friend shot three times, serious, incident happened in Seenk village
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के सींक गांव में चार दोस्तों ने युवक को खेत में लेजाकर उसके सिर पर पहले पिस्तौल की बट से हमला किया। फिर नहर पर ले जाकर उसको तीन गोलियां मार दी। आरोपी युवक से मोबाइल भी लूट ले गए। जाते-जाते आरोपियों ने पीड़ित के दोस्त को भी जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


खून से लथपथ हालत में पीड़ित अपने दोस्त के पास पहुंचा और आपबीती सुनाई। इसके बाद उसे परिजनों को इसकी सूचना दी गई। घायल युवक को रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया गया। यहां डॉक्टरों ने मतलौडा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने रोहतक पीजीआई पहुंचकर घायल के बयानों पर चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। इस घटना के बाद सींक गांव में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन


सींक गांव निवासी वंशराज ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वह सोमवार रात को घर पर सो रहा था। रात 11 बजे उसके पास गांव के ही निखिल का फोन आया था। निखिल से उसको घर से बाहर बुलाया और उसको वह अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने खेत में ले गया। यहां पहले से मनीष, सुरेंद्र, अमन व साहिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां खेत में इन चारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इन्होंने उसके सिर पर पिस्तौल की बट से हमला किया और उसे उठाकर नहर पर ले गए। यहां इन चारों ने उसको पेट, कमर व कंधे में गोली मारी। वह जमीन पर गिर गया। इन्होंने उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। फिर ये चारों उसके दोस्त सुमित को भी जान से मारने की धमकी दे गए।

कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। उसे करीबन 40 मिनट बाद होश आया। वह किसी तरह से अपने दोस्त सुमित के ढाबे पर पहुंचा। सुमित ने उसके चाचा संजय को इसकी सूचना दी। ये उसके अहर गांव में एक क्लीनिक पर ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई ले जाया गया। उसको इन आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है।

आरोपियों का गांव में खौफ
जानकारी अनुसार इन आरोपियों ने गांव में पहले भी कई युवकों से मारपीट की है लेकिन पीड़ित इनके खिलाफ शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। गांव में इनके नाम का खौफ है। पहले भी कई वारदातों में संलिप्त रह चुके हैं। 


जल्द गिरफ्तार कर लेंगे
एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। आरोपी व पीड़ित पहले दोस्त ही थे। अब मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed