{"_id":"589e0f614f1c1b2938378741","slug":"panipat-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते गैस लीक होने से लगी आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना बनाते गैस लीक होने से लगी आग
panipat beuro
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुरा में खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग की चपेट में आने से दंपति झुलस गया। आग लगने से मची चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग पहुंचे और आग पर काबू पाया। झुलसे दंपति को उपचार के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक रेफर कर दिया। महिला को दिल्ली के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे के समय रसोई के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को भी मामूली चोटें आई हैं।
किशनपुरा नजदीक सदानंद स्कूल निवासी अनीस किशनपुरा स्थित फैक्ट्री में काम करता है। बताया जा रहा है दोपहर को अनीस की पत्नी फूलजान रसोई में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। अनीस भी रसोई में ही था। फूलजान ने जैसे ही माचिस जलाई तभी आग धधक उठी। रसोई के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम शमां भी आग की चपेट में आई, लेकिन चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने बच्ची को बचा लिया और लगी आग पर काबू पाया। पड़ोसी मोनू ने बताया आग लगने से झुलसे दंपति को उपचार के लिए खानपुर मेडिकल ले गए। जहां फूलजान की गंभीर हालत के कारण रोहतक रेफर कर दिया। दोनों को दिल्ली स्थित एक अस्पताल ले गए। जहां फूलजान को दाखिल कर लिया। इसका इलाज शहर के अस्पताल में करवाओ। अनीस को वापस सिविल अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसको खानपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि अनीस फैक्ट्री में काम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
गैस लीक होने के कारण नहीं लगा पता
अनीस ने बताया उनके घर पर एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर है। कुछ दिन पहले ही गैस सिलेंडर लगाया था। अब तक सब ठीक चल रहा था। उसकी पत्नी फूलजान ने गैस सिलेंडर चलाने के लिए माचिस जलाई तो आग फैल गई।
विज्ञापन
किशनपुरा में गैस पर खाना बनाते समय अचानक आग लगने की सूचना मिली थी। जिससे पति-पत्नी झुलस गए थे। दोनों को खानपुर ले जाया गया। अभी आग से झुलसे पति-पत्नी के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।
राजेश कुमार, प्रभारी, किशनपुरा चौकी, पानीपत।