{"_id":"5810f77c4f1c1bcd75bc4188","slug":"panipat-criminal-loot-dudhiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की बिजली काट दूधिये और पेट्रोल पंप को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव की बिजली काट दूधिये और पेट्रोल पंप को लूटा
amar ujala beuro panipat
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस त्योहारी सीजन में शहर की सुरक्षा चौकस नहीं कर पाई थी कि बदमाशों ने ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बना लिया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने गांव नंगला-आर में जमकर आतंक मचाया। बदमाशों ने बिजली की सप्लाई काटकर गांव में चोरी की कोशिश की। ग्रामीणों के जाग जाने के बाद बदमाशों ने एक किसान की पिर्टाइा कर दी। इसके बाद पहले गांव राणा माजरा निवासी एक दूधिये से दस हजार रुपये लूट लिए। यहां से बेखौफ बदमाश गांव गढ़ी बेसिक रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर आठ हजार रुपये लूटकर भाग निकले। हालांकि, पुलिस लूट की वारदात से इनकार कर रही है।
बाइक सवार तीन बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार रात को गांव गढ़ी बेसिक रोड पर दूध का काम करने वाले जगबीर सिंह और अहलावत फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन दीपक नाम के युवक को पिस्तौल के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने जगबीर से दस हजार और सेल्समैन दीपक कुमार से तेल की सेल के आठ हजार रुपये लूटे लिए। बदमाशों ने इससे पहले गांव नंगला आर में भी आतंक मचाया। उन्होंने गांव नंगला जा रही बिजली की बड़ी लाइन पर बेल फेंक कर बिजली सप्लाई काट दी और गांव में चोरी की कोशिश की। चोरी में असफल होने पर तीनों ने गांव नंगला के ही एक किसान को पीट दिया।
गांव गढ़ी बेसिक रोड पर स्थित अहलावत फिंलिंग स्टेशन(पेट्रोल पंप) पर सेल्समैन दीपक कुमार ने बताया कि वह मंगलवार रात को पेट्रोल पंप पर ड्यूटी कर रहा था। रात 10:30 बजे पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन युवक आए। तीनों ने बाइक में 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया और चले गए। कुछ देर बाद उनमें से दो युवक वापस आए और बाइक में 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया। दोनों बाइक सवार जैसे ही पेट्रोल पंप से चलने लगे तो अचानक लाइट चली गई। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। दोनों बाइक सवार पिस्तौल के बल पर पेट्रोल और डीजल सेल के आठ हजार रुपये लूटकर भाग गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पेट्रोल पंप मालिक धर्मेंद्र अहलावत निवासी बबैल को दी। मौके पर आए धर्मेंद्र अहलावत ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर सनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सेल्समैन दीपक कुमार से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दो घंटे में चार वारदात कीं
गांव नंगला आर निवासी रामकुमार, संजीव, प्रदीप, जयभगवान, प्रमोद, राजेश, राममेहर सिंह ने बताया रात दस बजे गांव के बाहर बड़ी लाइन में अचानक स्पार्किंग हुई। उसके बाद गांव की लाइट चली गई। इस दौरान गांव में तीन युवक घुस आए। युवकों ने गांव में चोरी की कोशिश की। लोगों के शोर मचाने पर तीनों युवक भाग गए। इस दौरान तीनों ने गांव के ही एक किसान को पीट दिया। किसान ने गांव में आकर इस बारे में बताया। यहां से भाग कन बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर जाकर सेल्समैन दीपक से आठ हजार रुपये लूट लिए। रात 12:30 बजे बदमाशों ने गांव गढ़ी बेसिक निवासी जगबीर को रोक लिया। जगबीर बाइक पर सनौली से दूध बेचकर आ रहा था। बदमाशों ने उससे दस हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने महज ढाई घंटे में चार वारदात कर डालीं।
गांवों में भय
रात को चार वारदातों के बाद गांव नंगला आर और गढ़ी बेसिक में लोग डर गए। किसान खेत में जाने से घबरा रहे हैं। राहगीर अकेले जाने में संकोच कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस उनके क्षेत्र में कभी गश्त नहीं करती है। बदमाश पुलिस की सुस्ती का जमकर फायदा उठा रहे है।
पुलिस को सोमवार रात को एक किसान के साथ मारपीट कर लूट की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ित ने पुलिस को सही प्रकार से वारदात के बारे में जानकारी नहीं दी। अगर पुलिस को शिकायत मिलेगी तो मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
सुभाष चंद, प्रभारी थाना सनौली।