{"_id":"58b1cc444f1c1b701cb2605c","slug":"panipat-colont-valmiki-change-getup-arrest-one-accuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि बस्ती में रूप बदलकर पहुंची पुलिस, एक आरोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाल्मीकि बस्ती में रूप बदलकर पहुंची पुलिस, एक आरोपी दबोचा
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई को बंधक बनाकर पीटने के मामले में पुलिस ने रूप बदलकर वाल्मीकि बस्ती में छापा मारा और एक आरोपी को दबोच लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी पुलिस ने तेज कर दिए हैं। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया।
वहां से आरोपी को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फेस लेस चेकिंग के तहत वाल्मीकि बस्ती में बिजली चोरी पकड़ने गए सनौली सब डिविजन के जेई श्रीकृष्ण को बस्ती के कुछ लोगों ने पीट दिया था। जेई को गंभीर चोट आई थी।
उनका पीजीआई खानपुर में उपचार चल रहा है। इस मामले में थाना चांदनी बाग पुलिस ने आरोपी सतीश, विनोद सहित पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। थाने के अंतर्गत आने वाली बलजीत पुलिस चौकी प्रभारी बलबीर सिंह पिछले तीन दिनों से आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्हें सूचना आरोपियों के संबंध में सूचना मिली तो वे रूप बदलकर वाल्मीकि बस्ती पहुंचे और एक आरोपी घोड़ी वाले के नाम से मशहूर शिवचरण को दबोच लिया। पुलिस ने अन्य आरोपियों के घरों सहित वाल्मीकि बस्ती में कई स्थानों पर छापे मारे,
लेकिन वे हाथ नहीं आए। बलजीत नगर चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जेई पर हमला करने के मामले में एक आरोपी शिवचरण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।