{"_id":"582a0c5e4f1c1b59368fe61d","slug":"panipat-change-rpupees-ypunf-boy-commited-suicide-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने खुले पैसे नहीं दिए तो युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने खुले पैसे नहीं दिए तो युवक ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता से खुले पैसे की मांग कर रहे युवक ने पिता के इनकार करने पर फंदा लगाकर जान दे दी। 500 और 1000 के पुराने नोट बंद हो जाने के बाद युवक के पास खुले पैसे खत्म हो गए थे और उसने पिता से 500 रुपये के खुले मांगे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
सोमवार को यूपी के बदायूं जिले के कोरी मनकपुर निवासी अनिल (22) का शव रिसालू रोड पर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह यहां एक फैक्ट्री में काम करता था। अनिल के भाई सुनील ने बताया कि अनिल दो साल से यहां सेक्टर-29 पार्ट टू स्थित फैक्ट्री में काम कर रहा था। वह फैक्ट्री में ही रहता था।
शनिवार को उनके पिता त्रिवेणी अनिल के पास आए थे। रविवार को अनिल ने पिता से 500 रुपये के खुले देने को कहा था। इससे पहले भी पिता उसको 300 रुपये दे चुके थे। पिता ने अनिल से कहा कि उसके पास अब खुले पैसे नहीं हैं। इससे नाराज होकर अनिल रविवार शाम को घर से चला गया।
विज्ञापन
उन्होंने देर रात तक अनिल को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह उन्हें अनिल का शव रिसालू रोड पर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसएचओ जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे।
एसएचओ के अनुसार परिवार वालों की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।