फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, chaku se hamla

अधेड़ को किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने से टोका तो चाकू से किया हमला

Thu, 12 Jan 2017 11:46 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Thu, 12 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
एक कालोनी के पास एक अधेड़ व्यक्ति ने एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत की। जब उसको एक राहगीर ने टोका तो उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान उसके हाथ की अंगुलियों में चाकू लग गया। अधेड़ मामला बढ़ते देख मौका पाकर फरार हो गया। उसका एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया। थाना शहर पुलिस ने इस मामले में किसी तरह की सूचना न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

कालोनी में किशोरी कोचिंग सेंटर पर जा रही थी। अधेड़ पैदल ही उसके पीछे लग लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी उसकी छेड़छाड़ से तंग हो गई। आसपास के दुकानदार व राहगीर भी तमाशबीन बने रहे। इसी समय इसराना निवासी सुरेश खैंची वहां से गुजर रहा था। उसने अधेड़ को उसकी हरकतों पर टोक दिया। बताया जा रहा है कि अधेड़ ने इसी बात से खफा होकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


सुरेश खैंची ने चाकू के हमले से बचने का प्रयास किया, लेकिन उसके हाथ की अंगुलियों में चाकू लग गया। अधेड़ इसी वक्त मौका पाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों उसको एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उसको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सुरेश खैंची आम आदमी पार्टी का इसराना का ब्लॉक अध्यक्ष बताया जा रहा है। दुकानदारों व लोगों का कहना है कि करीब 20 मिनट तक घटना चली, लेकिन इस दौरान पुलिस की कोई गश्त इस तरफ नहीं आई। थाना शहर प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि पुलिस के पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed