फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, cctv,camra

ताला नहीं टूटा तो सीसीटीवी तोड़ ले गए

Mon, 23 Jan 2017 12:15 AM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Mon, 23 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
panipat, cctv,camra
d - फोटो : amar ujala
देसराज कालोनी श्रीराम चौक स्थित स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर चोरी की नीयत से पहुंचे चोर दुकान का ताला नहीं तोड़ पाए तो दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा तोड़कर साथ ले गए। चोरों की सारी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने किला चौकी पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

दुकान संचालक देसराज कॉलोनी निवासी सुमित जैन ने बताया कि 18 जनवरी की रात को दो चोर बाइक पर सवार होकर आए। एक ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोरों ने उनकी दुकान के सामने बाइक रोकी। तभी एक की नजर दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी पर गई। जिसके बाद चोरों ने दुकान में चोरी करने की योजना टाल दी और दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़कर ले गए। घटना के बारे में किला चौकी पुलिस को सूचित किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed