फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat area, kinnar panipat, six injured panipat

एरिया विवाद में फिर भिड़े किन्नर, छह घायल

Sat, 09 Apr 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 09 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
शहर की अशोक विहार कॉलोनी में किन्नरों के दो पक्षों में एरिया को लेकर चल रहा विवाद शनिवार को हिंसक हो गया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के पांच किन्नरों सहित छह किन्नर घायल हो गए। सिविल अस्पताल में एक चिकित्सक ने एमएलआर काटने में आनाकानी करने से आक्रोशित किन्नरों ने चिकित्सक के कक्ष में ही तालियां बजाना शुरू कर दी। घबराई महिला चिकित्सक ने आनन-फानन में सीट से खड़े होकर अपना पीछा छुड़ाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना शहर के अंतर्गत अशोक विहार कॉलोनी में शनिवार को बेरी वाली मस्जिद के समीप किन्नरों के दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। हुआ यूं कि किन्नरों का एक पक्ष अशोक विहार कॉलोनी में एक घर में बच्चा होने पर बधाई लेने गया था। वहां अशोक विहार कॉलोनी निवासी किन्नर भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में अपने-अपने क्षेत्र को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


जिसमें दोनों पक्षों के छह किन्नर घायल हो गए। भक्त सिंह मार्किट निवासी नागिन, आशा, दग्गल व अंबिका ने बताया कि वे शनिवार सुबह अशोक विहार कॉलोनी में बधाई लेने को गए थे। अशोक विहार कॉलोनी निवासी सन्नी उर्फ सोनिया मौके पर पहुंच गए। सन्नी ने उन पर दर्जनों लोगों के साथ लाठियों से हमला कर दिया। हमले में उन्हें व उनके ढोल वालों को चोट आई हैं। वहीं सन्नी उर्फ सोनिया ने दूसरे किन्नरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अशोक विहार कॉलोनी उसका क्षेत्र है। उसके क्षेत्र में दूसरे किन्नर आ रहे हैं। दूसरे किन्नर उसको कहीं पर भी बधाई नहीं मांगने देते हैं। चारों ने अशोक विहार कॉलोनी में आकर उसके साथ मारपीट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला डॉक्टर को आया पसीना
किन्नरों के दोनों पक्ष में खूनी संघर्ष के बाद सिविल अस्पताल में महिला डॉक्टर को उनके गुस्से का सामना करना पड़ा। महिला डॉक्टर के एमएलआर बनाने में आनाकानी करने पर किन्नरों ने महिला डॉक्टर के कार्यालय में ही तालियां बजानी शुरू कर दी। महिला डॉक्टर को ऐसा देख पसीना आ गया। डॉक्टर ने आनन-फानन में किन्नरों की एमएलआर काटकर अपना पीछा छुड़वाया। दोनों पक्षों ने अपनी शिकायत थाना शहर में दर्ज करवा दी है।

वीरवार को भी दोनों पक्ष पहुंचे थे थाना
किन्नरों के दोनों पक्ष वीरवार को भी अपनी-अपनी मांगों को लेकर थाना शहर में पहुंचे थे। एक पक्ष इससे पहले पुलिस अधिकारियों से भी मिला था। पुलिस ने दोनों पक्षों को अनदेखा कर दिया। किसी तरह की कार्रवाई न होने पर एक दूसरे पर हमला करने को तैयार हो गए। शनिवार को हमला इसी का नतीजा रहा।


दोनों पक्षों में काफी दिनों से अपने-अपने क्षेत्रों को लेकर झगड़ा चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे में मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed