{"_id":"65a916e711b8f15c200a5ae0","slug":"panipat-accused-inspector-police-station-incharge-arrested-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: हत्या के केस में कार्रवाई न कर लाखों रुपये लेने का मामला, आरोपी इंस्पेक्टर थाना प्रभारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: हत्या के केस में कार्रवाई न कर लाखों रुपये लेने का मामला, आरोपी इंस्पेक्टर थाना प्रभारी गिरफ्तार
Thu, 18 Jan 2024 05:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 18 Jan 2024 05:47 PM IST
सार
जांच अधिकारी एएसआई और चारों दलाल अभी फरार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में जिला पुलिस ने आरिफ हत्याकांड में कार्रवाई न कर लाखों रुपये की रिश्वत लेकर हादसा दिखाने के आरोपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जांच अधिकारी एएसआई सतीश और चारों दलाल फरार हैं। पुलिस ने बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
एसआईजी प्रभारी डीएसपी नरेंद्र कादियान ने गुरुवार को जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में मीडिया से रूबरू होकर पूरे मामले का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर कर्मबीर को थाना चांदनी बाग के प्रभारी रहते समय हत्या के मामले में कार्रवाई न कर उसे हादसा दिखाने की पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन
एएसआई सतीश इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड है और इंस्पेक्टर ने इस मामले की उच्च अधिकारियों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी और न ही इसमें अपने स्तर पर कोई कार्रवाई की। आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनको कोर्ट में पेश किया गया है। बाकी आरोपियों सतीश व चारों दलालों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार घरपकड़ की जा रही है। वे सब अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
यह है मामला
भारत नगर निवासी आरिफ कबाड़ी का काम करता था। वह 17 फरवरी को अपने एक दोस्त के साथ ढाबा पर खाना खाने गया हुआ था। वहां वेटर चौटाला के साथ उसकी कहासुनी हो गई। चौटाला ने अपने साथियों के साथ मिलकर आरिफ को बुरी तरह से पीट दिया और उसकी पसली टूटने से मौत हो गई। परिजनों ने थाना चांदनी बाग पुलिस को इस मामले में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों से मिलीभक्त कर परिजनों को आर्थिक मदद का भरोसा देकर शांत कर दिया। परिजनों ने इस बात को पुलिस अधीक्षक के सामने रखा। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने एसपी मयंक मिश्रा से मामले की जांच कराई। जिसमें पूरा मामला सामने आ गया। एसपी के आदेश पर आरिफ के मामले में छह जनवरी को हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया। सीआईए-वन ने मुख्य आरोपी चौटाला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने 12 जनवरी को एक अन्य मुकदमा थाना चांदनी बाग पुलिस में दर्ज किया। जिसमें थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मबीर जांच अधिकारी, सतीश ह चारों दलालों को नाम मुकदमा दर्ज किया। इसमें विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जिनमें भ्रष्टाचार की धारा प्रमुख है। डीएसपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि इस मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।